फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: General Manager conducts window trailing inspection of Tundla-Kanpur section

UP: GM ने टूंडला-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, सेंट्रल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Wed, 19 Nov 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: General Manager conducts window trailing inspection of Tundla-Kanpur section
रेलवे महाप्रबंधक का दौरा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने गुरुवार को टूंडला–कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। देर शाम कानपुर सेंट्रल आकर वह चौरीचौरा एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए निकल गए। इस दौरान वह अधिकारियों को समय पर सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने और यात्री सुविधाओं में इजाफा करने की नसीहत दे गए।
विज्ञापन


जीएम गुरुवार को विशेष ट्रेन परख से प्रयागराज मंडल के टूंडला–कानपुर खंड स्थित टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद व इटावा स्टेशनों का निरीक्षण करने निकले। इसके बाद उन्होंने टूंडला–कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। चलती ट्रेन से निरीक्षण कार की पिछली खिड़की से ट्रैक, ओएचई, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म, समपार फाटक, पॉइंट एवं क्रॉसिंग की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया। ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स, स्टेशनों की साफ-सफाई, यात्री गुणवत्ता व अन्य महत्वपूर्ण मानकों का भी जायजा लिया। हालांकि, इस वजह से चौरीचौरा एक्सप्रेस करीब 25 मिनट देरी से गई। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक शरद चंद्रायन, मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति यूनिट मनीष वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed