फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ganga water level nears danger mark water enters outskirts of Katri areas

कानपुर: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, कटरी के बाहरी इलाकों में घुसा पानी, संवेदनशील इलाकों पर निगरानी

Fri, 28 Aug 2026 02:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 28 Aug 2026 02:27 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कटरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 16 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है, जिससे चैनपुरवा, धारमखेड़ा और लुधवाखेड़ा समेत करीब एक दर्जन गांवों के बाहरी हिस्सों में पानी घुसने लगा है।

विज्ञापन
Kanpur Ganga water level nears danger mark water enters outskirts of Katri areas
कटरी के बाहरी हिस्सों में घुसा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से कटरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। गंगा का पानी चेतावनी बिंदु से महज 16 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। इससे कटरी क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में चिंता बढ़ गई है। चैनपुरवा, धारमखेड़ा और लुधवाखेड़ा के बाहरी इलाकों में पानी पहुंचने लगा है।

विज्ञापन

जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है। प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव से जुड़े विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन





ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह
अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में होने वाले बदलाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्य शुरू करने की तैयारी भी रखी गई है। कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन गांवों पर नजर
चैनपुरवा, धारमखेड़ा, लुधवाखेड़ा समेत कटरी क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव संभावित बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed