फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gang running a call center to commit cyber fraud busted

Kanpur: कॉल सेंटर चलाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश, 42 मोबाइल, 40 एटीएम कार्ड, 12,383 सिम कार्ड बरामद

Sat, 30 May 2026 07:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 30 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Gang running a call center to commit cyber fraud busted
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पनकी पुलिस और पश्चिम जोन की पुलिस ने निवेश का लालच देकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह में शामिल पांच आरोपियों की दिल्ली और गाजियाबाद से गिरफ्तारी हुई है। यह गिरोह दिल्ली में कॉल सेंटर चला रहा था। आरोपियों के पास से 12 हजार सिम, 15 लैपटॉप, स्कैनर, स्टांप, 20 से अधिक मोबाइल और अन्य दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से कई बैंक अकाउंट की जानकारी हुई है, जिसमें करोड़ों के ट्रांजेक्शन होने की आशंका है। यह कार्रवाई पनकी गंगागंज के केशव अग्निहोत्री की शिकायत पर हुई। केशव अग्निहोत्री हैदराबाद में इंजीनियरिंग सल्यूशन का कार्य करने वाली कंपनी में कार्य करते हैं। उनके पास आठ अप्रैल को एक प्रमोशनल कॉल आई, जिसमें उनसे मित्रा पेज को रिव्यू करके रिवॉर्ड देने की बात कही गई। इसके बाद रिया शर्मा नाम से व्हाट्स एप कॉल आई। उसने टेलीग्राम का लिंक शेयर किया। टेलीग्राम को रिव्यू करने और उसी में रूपये भेजने के लिए कहा। केशव ने आठ अप्रैल को पहला ट्रांजेक्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद कई और ट्रांजेक्शन किए। इस दौरान जिया शर्मा नाम की युवती ने उन्हें और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़वाया। इस तरह से 15 ट्रांजेक्शन से उनका 3.50 लाख का निवेश कराया। यह निवेश आठ से 10 अप्रैल के बीच हुए। आरोपियों ने उन्हें पांच लाख का मुनाफा दिखाया था। उन्होंने रकम निकालनी चाही, लेकिन दूसरी ओर से पांच लाख और जमा करने के लिए कहा गया।

केशव को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने 1930 में और पनकी थाने में शिकायत की। पश्चिम जोन की साइबर सेल और पनकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पुलिस ने गाजियाबाद के ऋषि शर्मा, उत्सव त्यागी, दुर्गेश कुमार, नई दिल्ली के अजय मित्तल और गुरूग्राम के सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 42 की पैड मोबाइल, छह लैंडलाइन फोन, छह मोहर, 40 एटीएम कार्ड, 12,383 सिम कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, एक बायोमैट्रिक मशीन,व्हाटपॉट और वाईफाई राउटर बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed