फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gambling was underway beside the railway tracks police arrested eight gamblers

कानपुर: रेलवे लाइन किनारे चल रहा था जुआ, पुलिस ने आठ जुआरियों को किया गिरफ्तार, करीब 70 हजार रुपये बरामद

Wed, 09 Sep 2026 12:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 09 Sep 2026 12:15 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर पुलिस ने रामसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात छापेमारी कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं और सिफारिशों को दरकिनार कर पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Kanpur Gambling was underway beside the railway tracks police arrested eight gamblers
घाटमपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में पुलिस ने रेलवे लाइन किनारे मंगलवार की देर रात जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को दबोचा है। उनके पास से पुलिस ने करीब 70 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। जुआरियों में कई कस्बे के सफेदपोश के शामिल होने पर उन्हें छुड़वाने के लिए लोग लगे रहे।

विज्ञापन

लेकिन पुलिस ने किसी की न सुनते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। कस्बा पुलिस चौकी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि रामसारी रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर  कानपुर की ओर लोग जुआ खेल रहे हैं। फोर्स के साथ पहुंचे और घेराबंदी की।

विज्ञापन

सभी के खिलाफ मामला दर्ज
कस्बे के रोहित तिवारी, शैलेश सचान उर्फ बउवन, पंकज द्विवेदी, दीपक कुमार, रोहित दुबे, राजा, दीपक ठाकुर व सुनील सिंह को फड़ में जुआ खेलते दबोच लिया गया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 69,870 रुपये बरामद किए हैं। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्जकर विधिक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed