{"_id":"61d2f452c9894f244209a95b","slug":"kanpur-gambling-hub-caught-in-indraprastha-apartment-20-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में पकड़ा गया जुआ अड्डा, 20 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में पकड़ा गया जुआ अड्डा, 20 गिरफ्तार
Mon, 03 Jan 2022 06:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:34 PM IST
सार
जुआरियों को पकड़े जाने के बाद सुबह से ही थाने के बाहर पैरवी करने वालों का तांता लगा रहा। कई वीआईपी कॉल भी आए। सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : YakobchukOlena
विस्तार
कानपुर में रतनलाल नगर स्थित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में रविवार देर रात बड़ा जुआ अड्डा पकड़ा गया। डीसीपी क्राइम की स्वाट टीम ने छापा मारकर 20 जुआरियों धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में सात कारोबारी, दो प्रापर्टी डीलर, चार किसान, एक बीएससी छात्र व कैब चालक भी है।
पुलिस ने इनके पास से चार लाख 27 हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। स्वाट प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-2 में छापा मारा।
पुलिस ने मौके से फ्लैट मालिक रेडीमेड कारोबारी जितेंद्र अरोड़ा, उसके बेटे मोहित अरोड़ा, गुजैनी निवासी बैग कारोबारी शुभम शुक्ला, चश्मा कारोबारी करन मखीजा, गोविंदनगर निवासी प्रापर्टी डीलर मनोज कुमार, कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी किसान नंदलाल, अशोक कुमार, अनुज, अर्जुन सिंह, रायपुरवा निवासी ई-रिक्शा चालक हरजीत सिंह, बर्रा निवासी प्राइवेट कर्मचारी प्रतीक मौर्य, वाटिका अपार्टमेंट निवासी परचून दुकानदार विवेक पांडेय, पनकी निवासी प्राइवेट शिक्षक अतुल कुमार, बर्रा निवासी प्रापर्टी डीलर अरुण सिंह, भोगनीपुर निवासी कैब चालक अखिलेश, परचून दुकानदार जितेंद्र गुप्ता, बर्रा निवासी बीएससी छात्र रोनिट सिंह, रतनलाल नगर निवासी स्टेशनरी कारोबारी विशाल जैन, भोगनीपुर निवासी बिल्डर कामेश सिंह व परचून दुकानदार सागर को पकड़ा है।

पुलिस से सेटिंग के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से लेते एक हजार
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया विवेक पांडेय उर्फ सोनू जुआरियों को जितेंद्र अरोड़ा के फ्लैट पर लाता था। पुलिस से सेटिंग के नाम पर एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति अलग से लेता था। पुलिस से सेटिंग होने का हवाला देकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को भी दबाव में लिए रहता था।
पुलिस को बादशाह के कोड से बुलाते थे
सूत्रों के अनुसार स्वाट टीम ने जब फ्लैट में छापा मारा तो सोनू पांडेय ने आवाज लगाई कि बादशाह बाहर आ गए हैं। सब लोग छिप जाओ। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ने की धमकी दी तो फ्लैट मालिक के बेटे मोहित ने दरवाजा खोला।
पैरवी करने वालों का लगा रहा तांता
जुआरियों को पकड़े जाने के बाद सुबह से ही थाने के बाहर पैरवी करने वालों का तांता लगा रहा। कई वीआईपी कॉल भी आए। हालांकि सभी को जेल भेज दिया गया।