फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gambling going in closed house police raided and arrested 18 gamblers search for absconding accused

Kanpur: बंद मकान में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मारकर 18 जुआरियों को किया गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश

Sat, 16 Aug 2025 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

Kanpur News: रेलबाजार पुलिस ने मीरपुर में एक बंद पड़े मकान में छापा मारकर जुआ खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 47 हजार रुपये नकद और 17 मोबाइल फोन बरामद किए, जबकि दो मुख्य आरोपी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Gambling going in closed house police raided and arrested 18 gamblers search for absconding accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रेलबाजार पुलिस ने गुरुवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मीरपुर स्थित पानी की टंकी के पास एक बंद पड़े मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस के पहुंचने पर छह जुआरी छत फांदकर भाग गए, जिनमें मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गोलू यादव और कुनाल यादव नाम के दो सगे भाई बड़े पैमाने पर जुआ खिलवा रहे थे।

विज्ञापन

जिस मकान में जुआ चल रहा था, उस पर बाहर से ताला लगा हुआ था, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने मौके से 47 हजार रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन और एक अंगूठी बरामद की है।एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे ने बताया कि ये दोनों भाई अक्सर जगह बदलकर जुआ खिलवाते हैं। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed