{"_id":"67d3036077718e7dfc0caaba","slug":"kanpur-galleries-of-green-park-will-be-named-after-former-great-cricketers-of-up-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: यूपी के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर होगी ग्रीनपार्क की गैलरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: यूपी के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर होगी ग्रीनपार्क की गैलरियां
Thu, 13 Mar 2025 09:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:41 PM IST
सार
ग्रीनपार्क की गैलरियां यूपी के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर होगी। दिल्ली, लखनऊ और मुंबई के स्टेडियम की तरह नई तीन मंजिला गैलरी का निर्माण होगा।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रीनपार्क स्टेडियम की जर्जर गैलरियों को ध्वस्त कर नई तीन मंजिला गैलरी बनाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। इसका निर्माण दिल्ली के फिरोजशाह कोटला, लखनऊ के इकाना और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की तर्ज पर होगा। इसके लिए यूपीसीए आर्किटेक्ट और सलाहकार की मदद ले रहा है। इन गैलरियों का नामकरण यूपी के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर करने की योजना है। इसमें सुरेश रैना, मो. कैफ, आरपी सिंह, गोपाल शर्मा समेत अन्य शामिल हैं।
पिछले वर्ष ग्रीनपार्क में भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान खराब ड्रेनेज सिस्टम और दर्शक दीर्घा को लेकर कई सवाल उठे थे। इसके बाद शासन, प्रशासन ने स्टेडियम की मूलभूत सुविधाओं को आधुनिक करने की बात कही थी। इसी के तहत नए ड्रेनेज सिस्टम और जर्जर दर्शक दीर्घा की जगह तीन मंजिला गैलरी के निर्माण के लिए यूपीसीए को फाइनल डिजाइन तैयार कराने के निर्देश भी दिए गए थे। योजना के तहत गैलरियों के साथ-साथ 500 मेहमानों के लिए वीवीआईपी ब्लॉक भी अलग से बनाया जाएगा। इसका नाम लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के नाम पर रखा जाएगा। वह शहर के दामाद होने के साथ-साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम में कई बार कमेंट्री भी कर चुके हैं।

कई बार उठ चुका है मुद्दा
16 दिसंबर 2020 को यूपीसीए के एक कार्यक्रम में आए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना व तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला, लखनऊ के इकाना और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की तरह तीन मंजिला गैलरी बनवाने पर चर्चा की थी। इसके बाद मंडलायुक्त ने प्रस्ताव बनाने के निर्देश यूपीसीए को दिए थे। बीते वर्ष भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान कई कमियां सामने आने के बाद इस पर काम तेज किया गया। उसी दौरान तीन मंजिला गैलरी के निर्माण के साथ ही प्रदेश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर इनका नामकरण करने की भी बात कही गई थी। 2023 में हुई यूपी टी-20 लीग के दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी स्टेडियम की गैलरियों का नाम पूर्व खिलाड़ियों के नाम पर करने का समर्थन कर इसे जल्द पूरा करने का वादा किया था। 2024 में हुए टेस्ट मैच के दौरान भी गवास्कर के सामने यह मुद्दा उठा था।

ड्रेनेज सिस्टम और तीन मंजिला गैलरी के साथ ही वीवीआईपी ब्लॉक बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार हो रहा है। इनके निर्माण के साथ ही इन गैलरियों का नामकरण पूर्व खिलाड़ियों के नाम पर किया जाएगा। - अंकित चर्टजी, सीईओ, यूपीसीए