फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gajendra Singh Negi has been charged with fraud and extortion for the 10th time

Kanpur: गजेंद्र सिंह नेगी पर 10वीं रिपोर्ट दर्ज, धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने का आरोप

Thu, 18 Sep 2025 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Sep 2025 11:29 PM IST
सार

रावतपुर पुलिस ने सर्वोदयनगर निवासी कारोबारी की तहरीर पर कार्रवाई की। नेगी इन्क्लेव में दुकान के नाम पर 27.54 लाख रुपये लिए और मारपीट भी की।

विज्ञापन
Kanpur: Gajendra Singh Negi has been charged with fraud and extortion for the 10th time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेगी इन्क्लेव और होटल नेगी ग्रांड के संचालक गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ धोखाधड़ी, असलहा दिखाकर धमकी देने, रंगदारी मांगने, मारपीट करने के आरोप में गुरवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है। सर्वाेदयनगर निवासी कारोबारी अवधेश कुमार अग्रवाल की तहरीर पर गजेंद्र सिंह नेगी और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह उसके खिलाफ दसवीं एफआईआर है।
विज्ञापन


रावतपुर थाने में दर्ज एफआईआर में अवधेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पत्नी अंजना अग्रवाल के लिए नेगी इन्क्लेव में एक दुकान का गजेंद्र सिंह नेगी से 32 लाख 40 हजार रुपये में सौदा हुआ। 28 जून 2016 को निर्धारित राशि में से 27 लाख 54 हजार रुपये दे दिए। शेष राशि रजिस्ट्री व कब्जा देने के दौरान देना तय हुआ। आरोप लगाया कि गजेंद्र सिंह नेगी से जब कब्जा देने की बात कही गई तो उसने टाल मटोल किया। वह अगस्त 2025 को पत्नी के साथ 4.86 लाख रुपये लेकर गए। उन्होंने कब्जा देने और रजिस्ट्री कराने की मांग की जिस पर गजेंद्र सिंह नेगी ने उन्हें धमकी दी। कारोबारी का आरोप है कि नेगी ने उनसे 20 लाख रुपये और 50 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी। विरोध किया तो आरोपी ने असलहा लेकर धमकी दी। बोला यदि पैसा मांगा तो हमेशा के लिए ऊपर भेज दूंगा। डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed