{"_id":"648fecb5566d5e9afc08528b","slug":"kanpur-friendship-with-a-teenager-hiding-religion-photo-viral-on-social-media-for-not-talking-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: धर्म छुपाकर किशोरी से की दोस्ती, बात न करने पर सोशल मीडिया पर वायरल की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: धर्म छुपाकर किशोरी से की दोस्ती, बात न करने पर सोशल मीडिया पर वायरल की फोटो
Mon, 19 Jun 2023 11:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:28 AM IST
सार
यूपी के कानपुर में धर्म छुपाकर किशोरी से दोस्ती करने व इस्लाम धर्म ग्रहण कर निकाह करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बात न मानने पर फर्जी एकाउंट क्रिएट कर किशोरी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के रावतपुर में धर्म छुपाकर दोस्ती करने का मामला सामने आया है। किशोरी को जब यह बात पता चली तो उसने बात करनी बंद कर दी। इस पर युवक ने फर्जी एकाउंट क्रिएट कर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दज कर ली है। रावतपुर निवासी एक किशोरी साल भर पहले इलाके के ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी मुलाकात सोफिया और उसकी एक सहेली से हुई। दोनों सहेलियों ने किशोरी की मुलाकात मुन्ना नाम के लड़के से कराई। मुन्ना ने खुद को हिंदू बताकर किशोरी से दोस्ती कर ली, लेकिन मुन्ना के मुस्लिम होने की जानकारी पर किशोरी ने उससे बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद मुन्ना के दोस्तों फारूक, शिवम ऋषभ, सफिया और रिया ने किशोरी पर दोबारा दोस्ती करने का दबाव बनाया और न मानने पर मुन्ना ने किशोरी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो वायरल कर दी। मुन्ना की मां और बहनों ने किशोरी के घर जाकर जबरन इस्लाम धर्म ग्रहण कर निकाह करने का दबाव भी बनाया। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन