फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Friend duped engineer of Rs 1.55 lakh by promising franchise

Kanpur: फ्रेंचाइजी का झांसा देकर दोस्त ने इंजीनियर से 1.55 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 08:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jul 2024 08:06 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी में इंजीनियर से 1.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur: Friend duped engineer of Rs 1.55 lakh by promising franchise
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी में फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने अपने बचपन के इंजीनियर दोस्त से 1.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। रकम वापस मांगने पर पीड़ित से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। चकेरी के रामपुरम श्यामनगर निवासी राजेश सिंह जिओ एयर फाइबर में इंजीनियर हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर के सामने रहने वाले बचपन के दोस्त सौरभ शुक्ला ने बातचीत के दौरान कैंट में आरओ व बिसलेरी की फ्रेंचाइजी दिलाने की बात कही। इसके लिए आरोपी ने 23 जनवरी 2023 को अपने खाते में कई बार में 1.55 लाख रुपये ले लिए। काफी समय तक फ्रेंचाइजी न मिलने पर जब पीड़ित ने सौरभ से बात की तो फ्रेंचाइजी डायरेक्टर के विदेश से लौटने पर दिलाने बात कहकर टाल दिया। पीड़ित ने 15 मार्च 24 को आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो सौरभ ने गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। चकेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed