{"_id":"69c541dcd07595592200bc06","slug":"kanpur-fraudulent-firm-opened-in-woman-s-name-bank-account-seized-over-2-59-crore-liability-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महिला के नाम खोली फर्जी फर्म, 2.59 करोड़ की देनदारी पर खाता सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महिला के नाम खोली फर्जी फर्म, 2.59 करोड़ की देनदारी पर खाता सीज
Thu, 26 Mar 2026 07:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक अपराध
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उत्तराखंड की एक महिला के पैन नंबर का दुरुपयोग करके नाम फर्म खोलकर बिक्री बिल जारी कर दिए। जीएसटी विभाग ने महिला पर 2.59 करोड़ रुपये की देनदारी बैंक खाता सीज कर दिया। इसके बाद महिला को पता चला। उन्होंने कल्याणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के कोतवाली टनकपुर के ग्राम चंपावत निवासी रश्मि चड्ढा ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में उनके पैन नंबर का दुरुपयोग करके किसी ने रश्मि इंटरप्राइजेज नामक फर्म फजलगंज के गड़रियनपुरवा में बना ली। इस पर पांच फर्जी बिक्री बिल जारी किए गए। 15 जुलाई 2025 को जीएसटी विभाग ने 2,59, 55, 506 रुपये की जीएसटी देनदारी बताकर भारतीय स्टेट बैंक का खाता सीज कर दिया। कल्याणपुर थानाप्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन