फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fraudster arrested for duping businessman of Rs 1 crore on the pretext of making profit

Kanpur: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफा कमाने का झांसा देकर कारोबारी से एक करोड़ ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jun 2024 11:12 PM IST
सार

जालसाज ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया था। जालसाज को क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur: Fraudster arrested for duping businessman of Rs 1 crore on the pretext of making profit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर कानपुर के एक कारोबारी से एक करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को क्राइम ब्रांच ने बुधवार गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए उन्होंने फर्जी वेबसाइट भी बना रखी थी। साथ ही आरोपी ने साइबर ठगी की रकम मंगवाने के लिए करंट एकाउंट खुलवा रखा था।

विज्ञापन


इसी अकाउंट में शहर के एक कारोबारी को झांसा देकर ठगे गए एक करोड़ रुपये में से तीस लाख रुपये मंगवाए थे। एसीपी क्राइम के मुताबिक इस गिरोह के दो सरगनाओं को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, 16 मई को जाजमऊ के केडीए कॉलोनी स्थित दारुल अमन अपार्टमेंट निवासी कारोबारी आबिद जफर से साइबर ठगों ने निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर फर्जी वेबसाइट के जरिये एक करोड़ रुपये का निवेश करा ठगी कर ली थी। मामले की जांच कर रही साइबर पुलिस ने पुर पुरसी मुरादनगर गाजियाबाद निवासी राज बहादुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पुलिस ने राजबहादुर एंड ट्रेडर्स फर्जी फर्म की मोहर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन

एसएमसी एलई एप के जरिए निवेश
एसीपी क्राइम मोहसिन खान ने बताया कि गाजियाबाद के इस गिरोह ने एसएमसी एलई नाम की एप के जरिए लोगों से www.wsjfhuhn.com पर रजिस्टर कराते और फर्जी खाता बनवाते थे। फिर उसी के जरिये निवेश कराते और उसी के वॉलेट में मुनाफा दिखाई देता था। आरोपी ने ठगी की रकम मंगाने के लिए पीएनबी में करंट एकाउंट खुलवा रखा था। एक बार रुपये आ जाते तो आरोपी पीड़ित के अकाउंट को ब्लॉक कर देते।
विज्ञापन

आरोपी तक ऐसे पहुंची टीम
जिस खाते में तीस लाख रुपये जमा हुए थे उससे लिंक मोबाइल नंबर बंद था। हालांकि पुलिस ने सीडीआर निकलवाई तो उसके जरिए आरोपी के एक और नंबर की जानकारी मिल गई। जिसे ट्रेस करते हुए साइबर थाना पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed