फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fraud, sent to Oman for job on tourist visa, agent drove away as soon as it was over

Kanpur: धोखाधड़ी...टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के लिए भेजा ओमान, खत्म होते ही एजेंट ने भगा दिया, पढ़िए पूरा मामला

Fri, 16 Jun 2023 08:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Jun 2023 08:35 AM IST
सार

Kanpur Crime: ओमान में फंसा युवक घर तो लौटा आया है, लेकिन कबूतरबाजों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में लखनऊ की टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने से पीड़ितों में रोष है।

विज्ञापन
Kanpur Fraud, sent to Oman for job on tourist visa, agent drove away as soon as it was over
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कबूतरबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के दो माह बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। लखनऊ की अलमास टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी ने नौबस्ता के युवक से धोखाधड़ी कर टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के लिए ओमान भेज दिया।

विज्ञापन

ओमान में सच्चाई पता चली, तो पत्नी ने डीसीपी साउथ के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में दिलशाद, जुनैद और अतुल के खिलाफ धोखाधड़ी, मानव तस्करी, धमकी और अमानत में खयानत जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। बीते दिनों युवक घर लौट आया था।
विज्ञापन

हालांकि कबूतरबाजों की गिरफ्तारी नहीं होने से वह आक्रोशित है। चार अप्रैल को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नौबस्ता हंसपुरम निवासी आयशा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मूलरूप से फतेहपुर जनपद के बिंदकी के अलियाबाद गांव निवासी सुभाष सिंह से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसा देकर कुल 1.77 लाख की ठगी
पति ने रोजगार के लिए लखनऊ में अलमास टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के जुनैद सिद्दीकी, दिलशाद अहमद से उनके ड्राइवर अतुल के माध्यम से संपर्क किया। जुनैद और दिलशाद ने नौकरी के लिए ओमान की राजधानी मस्कट भेजने का झांसा देकर कुल 1.77 लाख रुपये ले लिए।

टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेजा
बीते साल आठ दिसंबर को फ्लाइट का फर्जी टिकट देकर लखनऊ एयरपोर्ट भेज दिया, जहां चेकिंग टिकट फर्जी होने का मामला सामने आने पर वापस कर दिया गया। शिकायत करने के बाद 10 दिसंबर को बिना जानकारी दिए एक महीना 10 दिन के टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया।

एजेंट ने टूरिस्ट वीजा खत्म होते ही भगा दिया
ओमान के मस्कट एयरपोर्ट पर अजेबा का रहने वाला अब्दुल्ला नामक व्यक्ति सुभाष को लेने पहुंचा और नौकरी लगने का झांसा देकर उसका पासपोर्ट व टूरिस्ट वीजा अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद ओमान के एक शहर बरखा में ले जाकर अपने साथ टूरिस्ट वीजा समाप्त होने तक रखा। इसके बाद उसे घर से भगा दिया।

उन्होंने सुभाष को कई बार नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया, लेकिन वह दिल्ली में होने के कारण नहीं आ पाया। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -सुरेंद्र कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed