फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: fraud family arrested, was cheated of 35 lakhs in Panki

कानपुर : ठग परिवार गिरफ्तार, पनकी में की थी 35 लाख की ठगी

Sat, 29 Jan 2022 12:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jan 2022 12:37 AM IST
सार

अपार्टमेंट व आसपास रहने वाले तीन अन्य परिवार के लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर राहुल सिंह का परिवार लाखों ठगकर फरार हुआ है। पुलिस ने जालसाज परिवार के खिलाफ पनकी थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पनकी पुलिस ने शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से राहुल सिंह, रेखा, यश और यासिका को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Kanpur: fraud family arrested, was cheated of 35 lakhs in Panki
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पनकी स्थित केडीए ड्रीम्स अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रहकर रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी मिथिलेश त्रिवेदी की बेटी शिखा से 35 लाख रुपये ठगने वाले परिवार को सागर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है । 

विज्ञापन


 बुटीक और वर्कशॉप के बहाने  ठगता था मोटी रकम

छह माह पूर्व राहुल सिंह, पत्नी रेखा चौहान, बेटे यश उर्फ अमन व बेटी यासिका उर्फ प्रिंसी के साथ केडीए ड्रीम्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में किराये पर रहने आया था। परिवार ने रतनपुर कालोनी में एक बुटीक खोला और महंगी ड्रेस व अन्य उत्पादों का डिस्प्ले दिखाया। इसके बाद राहुल सिंह व उसके परिवार ने शिखा से मेलजोल बढ़ाकर बुटीक में माल सप्लाई करने के लिए वर्कशॉप खोलने का झांसा दिया और कई बार में 35 लाख रुपये ले लिए। पिछले साल 23 सितंबर को अचानक पूरा परिवार बुटीक बंद कर फरार हो गया। तब पता चला कि अपार्टमेंट व आसपास रहने वाले तीन अन्य परिवार के लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर राहुल सिंह का परिवार लाखों ठगकर फरार हुआ है। पुलिस ने जालसाज परिवार के खिलाफ पनकी थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पनकी पुलिस ने शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से राहुल सिंह, रेखा, यश और यासिका को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लखनऊ, नोएडा, मध्यप्रदेश में कइयों
विज्ञापन

से ठगी कर चुके हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ग्रेटर नोएडा में दो सगे भाइयों से 6.35 लाख ठगे

जालसाज परिवार ने ग्रेटर नोएडा चेतयाना बुजुर्ग निवासी प्राइवेट कर्मी सगे भाई तपेंद्र व भूपेंद्र सिंह चौहान को अचार का कारोबार कराने का झांसा देकर 6.35 लाख रुपये हड़प लिए थे। पिछले साल ठग परिवार तपेंद्र के घर के बगल में किराये पर रहने आया था। पीड़ित ने पनकी थाना प्रभारी अंजन कुमार से संपर्क कर आपबीती बताई। पुलिस ने बताया कि शातिर जालसाज राहुल ठगी के लिए पहले मकान मालिक और उनके परिवार से मेलजोल बढ़ाने के लिए पत्नी और बेटी का इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed