Kanpur: नर्सिंग छात्रा समेत चार ने लगाई फांसी, किसी ने बीमारी से परेशान होकर तो कोई झगड़े के बाद फंदे पर झूला
कानपुर में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बुधवार को नर्सिंग छात्रा समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार रात नर्सिंग छात्रा समेत चार ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दो मामलों में परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं तीसरे ने पत्नी से विवाद के बाद तो चौथे ने बीमारी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।
कैंट में रह रहे पीएसी प्लाटून में सेनानायक राकेश कुमार की बेटी अंजू (18) ने मंगलवार देर रात फंदे से लटक कर जान दे दी। वह जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। मृतक के दोनों भाई अनुपम और अर्जुन आर्मी में जवान हैं। इकलौती बेटी की मौत से मां सुमन का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बात सके। वहीं कैंट के मैकुपुरवा निवासी राकेश कुमार उर्फ पप्पू (50) ने मंगलवार रात पत्नी से विवाद के बाद जान दे दी। भाई अजय ने बताया कि राकेश टाइल्स की कटाई करता था।
देर शाम उसकी पत्नी पिंटू उर्फ श्रीदेवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आवेश में आकर पप्पू ने फंदा लगा लिया। राकेश की तीन बेटियां हैं। किदवईनगर के साकेत नगर स्थित जगदीश अपार्टमेंट निवासी प्रापर्टी डीलर राजेश त्रिवेदी (48) ने खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह उनका शव पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। परिवार में पत्नी प्रीति और बेटा युवराज हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। मामले की जांच की जा रही है। उधर, रायपुरवा थाना क्षेत्र में झकरकटी बस स्टाप के पास रहने वाले शिवनारायण साहू (55) ने मंगलवार रात बीमारी से क्षुब्ध होकर बरामदे में फंदा लगा लिया। उन्हें दमा की बीमारी थी।