फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four patients died of asthma and heart attack, severe cold is affecting lungs

कानपुर: भीषण ठंड का फेफड़ों पर अटैक, दमा और हार्ट अटैक से चार रोगियों की मौत

Tue, 25 Jan 2022 04:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jan 2022 04:30 PM IST
सार

कानपुर शहर इन दिनों भीषण ठंड की जद में है। सर्दी के कारण रोगियों की तबीयत बिगड़ रही है। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में रोजाना औसतन 100 रोगी सांस फूलने और सीने में दर्द का लक्षण लेकर आ रहे हैं। विंटर डायरिया और मिश्रित वायरल संक्रमण की चपेट में बड़े और बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Four patients died of asthma and heart attack, severe cold is affecting lungs
कानपुर में हार्ट अटैक और दमा से चार रोगियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सर्दी के कारण रोगियों की तबीयत बिगड़ रही है। सोमवार को ठंड के मौसम में तीन रोगियों की हार्ट अटैक और एक रोगी की दमा से मौत हो गई। कोरोना के साथ इस वक्त मौसमी बीमारियां भी फैली हुई हैं।
विज्ञापन


विंटर डायरिया और मिश्रित वायरल संक्रमण की चपेट में बड़े और बच्चे भी हैं। कुछ रोगियों को कोरोना जैसे लक्षण हैं लेकिन आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी औसतन रोजाना 100 रोगी सांस फूलने और सीने में दर्द का लक्षण लेकर रोगी आ रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार देर रात दो हृदय रोगियों की इंस्टीट्यूट में मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। इसके अलावा कल्याणपुर के रोगी सतीश (65) की भी हार्ट अटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गड़रियन पुरवा के रहने वाले आकाश (54) की दमा से मौत हुई है। घरवाले चेस्ट हॉस्पिटल लेकर आए लेकिन आईसीयू की सुविधा न होने से परिजन हैलट ले गए। भर्ती होने के पहले ही मौत हो गई। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि रोगी इमरजेंसी में आ रहे हैं। जो गंभीर होते हैं, उन्हें भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed