फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four more dengue cases reported, total exceeds 50

कानपुर: चार डेंगू के और मिले नए रोगी, संख्या 50 के पार, बरतें सावधानी

Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Four more dengue cases reported, total exceeds 50
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में अब तेजी से डेंगू फैल रहा है। शनिवार को भी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी से आई रिपोर्ट में चार रोगियों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अब शहर में डेंगू के रोगियों की संख्या 50 के पार चली गई हैं। चारों रोगी चौबेपुर के गांव के हैं। यहां पहले भी दो रोगी मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को भी माहौली सरसौल, कुरसौली कल्याणपुर के अलावा मर्दनपुर में निरीक्षण कर लार्वा नष्ट कराया और बुखार के रोगियों की जांच की।
विज्ञापन


टीम कुरसौली गांव में निरीक्षण करने पहुंची। यहां 16 रोगियों के मलेरिया की जांच किट से की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। डेंगू की जांच के लिए पांच लोगों के सैंपल भेजे गए। माहौली सरसौल में पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बिधनू के मर्दनपुर में बाढ़ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया गया। यहां 30 से ज्यादा बुखार के रोगियों की जांच की गई। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed