{"_id":"6803e04edb3f7a89570c6a25","slug":"kanpur-four-arrested-including-the-kingpin-who-held-a-competitive-student-hostage-and-beat-him-up-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रतियोगी छात्र को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले सरगना समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रतियोगी छात्र को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले सरगना समेत चार गिरफ्तार
Sat, 19 Apr 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:22 PM IST
सार
Kanpur News: प्रतियोगी छात्र को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काकादेव पुलिस ने ऑनलाइन गेम में हारे रुपयों को लेकर प्रतियोगी छात्र को बंधक बनाकर पीटने के मामले में छात्र की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अमन दीक्षित उर्फ बाॅबी, सात्विक, शनि दीक्षित और नमन चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में अमन सरगना हैं जो छात्रोंं को जाल में फांसकर उन्हें लाइन गेम खेलने के लिए रुपये देता है। इसके बाद उनपर दबाव डालकर वसूली करता है।
बता दें, मूलरूप से जालौन के कदौरा निवासी कपड़ा कारोबारी हरिशंकर गुप्ता का 18 वर्षीय बेटा शिवा गुप्ता काकादेव में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। कुछ दिन पहले अमन दीक्षित ने शिव से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर अमन दीक्षित ने शर्त रखी कि ऑनलाइन गेम एविएटर खेलो और पैसे जीतकर अपने पांच हजार रुपये ले लो, बाकी मुझे दे दो। झांसे में आए शिवा ने गेम खेलने के लिए तीन बार में 58 हजार 500 रुपये उधर ले लिए, लेकिन गेम में हार गया। इसके बाद अमन ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी। 16 अप्रैल को कोचिंग सेंटर से लेजाकर बंधक बनाकर फिर पीटा और वीडियो बनाया।

पत्नी ने तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप
कारोबारी की पत्नी ने काकादेव पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि बेटे को बंधक बनाकर पीटने वालों ने रुपये न देने पर पति और बेटी को भी कॉल व मैसेज भेज कर धमकाया था। इसके साथ ही उन्हें रुपये लेकर टाटमिल बुलाया था जिसे पुलिस ने तहरीर से हटवा दिया। डीसीपी का कहना है कि वादी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।

सुलह का बनाया दबाव
छात्रा की मां ने बताया कि तहरीर देने के बाद पुलिस की टीम अमन को उठाकर पांडुनगर चौकी लाई थी। हां आरोपी के परिजनों ने उनपर सुलह व बेटे को अमन को पहचाने से इन्कार करने का दबाव बनाया, लेकिन परिजन कार्रवाई के लिए डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने अमन की निशानदेही पर उसके तीन अन्य दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।