{"_id":"65f5d64c3eeba7f0a101e0ab","slug":"kanpur-four-arrested-for-stripping-and-beating-an-intermediate-student-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: इंटर के छात्र को निर्वस्त्र कर पीटने वाले चार गिरफ्तार, उधार लिए रुपये न देने पर किया था अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: इंटर के छात्र को निर्वस्त्र कर पीटने वाले चार गिरफ्तार, उधार लिए रुपये न देने पर किया था अगवा
Sat, 16 Mar 2024 11:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:00 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में उधार के रुपये न लौटाने पर कुछ लोगों ने इंटर के छात्र को घर से अगवाकर उसे कमरे में निर्वस्त्र करके रात भर पीटा। चंगुल से छूटे पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के रावतपुर में उधार के दो हजार रुपये न लौटाने पर कुछ लोगों ने इंटर के छात्र को घर से अगवाकर उसे कमरे में निर्वस्त्र करके रात भर पीटा। युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा। परिजन के साथ थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस के कार्रवाई न करने पर परिजनों ने अफसरों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन नाबालिग भी हैं।
विज्ञापन
रावतपुर के केशवपुरम निवासी इंटर के छात्र हर्ष विश्वकर्मा ने बताया कि इलाके में रहने वाले आदित्य सिंह से रुपये उधार लिए थे। तय समय पर रुपये नहीं लौटा सका। इस पर आरोपी ब्याज समेत 5000 रुपये मांगने लगा। रुपये न दे पाने पर आदित्य ने 10 मार्च को अपने चार दोस्तों के साथ घर पर आए। पीटते हुए बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए। घर में बंद करके रात भर बेल्ट और डंडों से निर्वस्त्र करके पीटा। सुबह आरोपियों ने पांच हजार रुपये 24 घंटे के भीतर लाकर देने काे कहा। मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने अपहरण, लूट मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार को आरोपी आदित्य सिंह व उसके तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह और आदित्य को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन