फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four accused arrested for axe attack on couple

Kanpur: दंपती पर कुल्हाड़ी से हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Sat, 25 Oct 2025 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Four accused arrested for axe attack on couple
कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। रनियां निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी सोनी और चार बच्चों के साथ दलहन क्रॉसिंग के सामने ससुरालियों के साथ रह रहा था। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद सुरेंद्र पर उसकी साली एरुनिशा, सास नजबून, साले लंबू और इकरार ने कुल्हाड़ी समेत अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। बचाव में पहुंची उसकी पत्नी सोनी को भी पीटा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी एरुनिशा और नजबून को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को इकरार अली, उस्मान अली, मोहम्मद यूनूस और इरफान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed