फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Former MLA accuses Akhilesh of occupying parks complains to DCP South directions for investigation

Kanpur: पूर्व विधायक ने अखिलेश पर लगाया पार्कों पर कब्जे का आरोप, डीसीपी साउथ से की शिकायत…जांच के निर्देश

Fri, 08 Aug 2025 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:13 PM IST
सार

Kanpur News: पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे पर साकेतनगर के एक पार्क पर कब्जा करने और करोड़ों की रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने डीसीपी साउथ से की है।

विज्ञापन
Kanpur Former MLA accuses Akhilesh of occupying parks complains to DCP South directions for investigation
अखिलेश दुबे और पूर्व विधायक भूधर नारायण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अधिवक्ता अखिलेश दुबे पर कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। दो दिन में दो एफआईआर हुई हैं। वहीं, गुरुवार दोपहर उनके खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा लेकर पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा डीसीपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीसीपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि अधिवक्ता ने शहर में कई लोगों को झूठे आरोपों में फंसाकर उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूली है।

विज्ञापन

उन्होंने डीसीपी को प्रार्थनापत्र देकर साकेतनगर की जमीन पर अखिलेश के कब्जे की शिकायत की। पूर्व विधायक गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे भाजपा नेता रवि सतीजा और अधिवक्ता आशीष शुक्ला संग डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने डीसीपी से साकेत नगर स्थित पार्क में अधिवक्ता का कब्जा होने की बात कही। दावा किया कि 1.11 एकड़ के पार्क में अधिवक्ता ने अपना कब्जा कर एक बिल्डिंग बना ली है।

विज्ञापन

सीपी और डीसीपी को धन्यवाद दिया
वहीं, पार्क का काफी हिस्सा इन्होंने प्लॉटिंग करके बेच दिया है। आरोपी की पुलिस के अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान होने के चलते कभी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को पहली रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उन्होंने सीपी और डीसीपी को धन्यवाद दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पूर्व विधायक आए थे। शिकायत की है। आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed