फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Forest department cracks down on sale and purchase of banned birds, one arrested

Kanpur: प्रतिबंधित पक्षियों की खरीद-फरोख्त पर चला वन विभाग का डंडा, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Thu, 10 Apr 2025 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Apr 2025 06:25 PM IST
सार

Kanpur News: वन विभाग ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पक्षी और बच्चे बरामद किए हैं। एक को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन
Kanpur: Forest department cracks down on sale and purchase of banned birds, one arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वन विभाग की टीम ने परेड बाजार में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पक्षियों को बरामद किया है। टीम ने अवैध कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा फरार हो गया। टीम ने पकड़े गए आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वन दरोगा ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वन दरोगा राम बाबू दोहरे ने बताया कि टीम को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि परेड बाजार में अवैध रूप से प्रतिबंधित पक्षियों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। इस काम को कर्नलगंज के बेनाझाबर ईदगाह निवासी भीम और शुक्लागंज के पोनी रोड निवासी राजकुमार कर रहे हैं। प्रभागीय वन अधिकारी दिव्या के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, वन दरोगा राम बाबू दोहरे, रूपकिशोर, वन रक्षक भूपेंद्र की टीम ने परेड स्थित पक्षी मार्केट में छापा मारा। इस दौरान क्षेत्रीय लोग एकत्र हो गए और टीम का विरोध कर घेराव करने का प्रयास किया। इस बीच भीम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि टीम ने राजकुमार को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

इन पक्षियों को किया गया बरामद
25 एलेक्सन्डीरन पैराकीट के बच्चे, 40 रोज रिन्गड पैराकीट के बच्चे, 18 रोज रिंगड पैराकीट, एक एलेक्सन्डीरन पैराकीट, 25 रेड मुनिया, 15 स्केल ब्रेस्टेड मुनियां, एक प्लम हेडेड पैराकीट और तीन उल्लू के बच्चे।

प्रतिबंधित पक्षियों की खरीद-फरोख्त और उसे पालना अपराध है। पकड़े जाने पर तीन से सात साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। बरामद पक्षियों को वन विभाग की देखरेख में रखा गया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। - दिव्या, प्रभागीय वन अधिकारी

पक्षियों की खरीद-फरोख्त की दें सूचना
तोते व प्रतिबंधित पक्षियों की खरीद-फरोख्त की सूचना वन विभाग के नंबर 7839435162 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed