फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: For the first time 20 roads will be made from plastic waste in the city

Kanpur: पहली बार शहर में प्लास्टिक कचरे से बनेंगी 20 सड़कें, जून में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

Mon, 28 Apr 2025 11:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 11:36 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में प्लास्टिक कचरे से 20 सड़कें बनेंगी। 14.22 करोड़ से बनेंगी। नगर आयुक्त ने प्रस्ताव पर मुहर लगाई।

विज्ञापन
Kanpur: For the first time 20 roads will be made from plastic waste in the city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम शहर में पहली बार प्लास्टिक कचरे से 20 सड़कें बनवाएगा। नगर आयुक्त सुधीर कुुमार ने मई में निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। कार्य पूरा करने की अवधि जून है। शहर में नगर निगम तारकोल मिक्स गिट्टी से सड़कें बनवाता है। इससे वायु प्रदूषण होता है। यह सड़कें बरसात में जल्दी टूटती हैं। अब नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे से भी सड़कें बनवाने का फैसला लिया है। दावा किया कि इससे वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। नगर आयुक्त के अनुसार 15वें वित्त आयोग से मिले धन से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण में 20 सड़कें बनवाई जाएंगी। सड़कें चिह्नित कर ली गई हैं। इनकी लागत 14.22 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


सड़क और निर्माण लागत
- शारदानगर में अंबे मेडिकल स्टोर से माउंट कार्पेन स्कूल तक, 80 लाख
- खाड़ेपुर में शराब गद्दी से तेजा गुमटी, केडीए कालोनी होते हुए पाल चौराहा तक, 50 लाख
- कृष्णानगर वार्ड में जीटी रोड स्थित मनोज होटल से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए तिकुनिया पार्क तक, 60 लाख
- अजीतगंज वार्ड में बगाई ईदगाह से हिंदू कब्रिस्तान बाकरगंज चौराहा तक, 50 लाख
- साकेतनगर में मंगलम मार्केट से सर्वेश ट्रेडिंग कंपनी तक, 73.54 लाख।

प्लास्टिक वेस्ट से बनने वाली सड़कों के फायदे
- प्लास्टिक कचरे को रीसाइकिल करके प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना, जिससे अपशिष्ट प्रबंधन की चुनौतियां कम होती हैं।
- सस्ते प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण में लागत कम आएगी।
- प्लास्टिक से बनी सड़कें जलभराव में खराब नहीं होतीं और लंबे समय तक चलती हैं।
- इनके रखरखाव और मरम्मत की लागत कम होती है।
- सड़कों के टूटने की आशंका कम होती है।
- पारंपरिक डामर की सड़क की तुलना में ट्रैफिक बोझ ज्यादा सह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed