फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Floodwaters reach Bhagwandin ka Purwa, putting 35 families at risk

कानपुर: भगवानदीन का पुरवा में पहुंचा बाढ़ का पानी, 35 परिवारों पर संकट, निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

Thu, 10 Sep 2026 08:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 10 Sep 2026 08:25 PM IST
सार

डीएम ने बनियापुरवा में पहुंचकर जलस्तर का जायजा लिया। भगवानदीन का पुरवा के परिवारों को बाढ़ चौकी में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur: Floodwaters reach Bhagwandin ka Purwa, putting 35 families at risk
बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बनियापुरवा गांव के प्रभावित इलाकों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर की स्थिति, प्रभावित परिवारों और राहत-बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। करीब 35 परिवार भगवानदीन का पुरवा में बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि बनियापुरवा और भोपालपुरवा के आसपास भी जलस्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलस्तर और पानी के बढ़ने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि हालात पर लगातार नजर रखी जाए और पानी बढ़ने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को बिना देरी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच रहा है। जिसके चलते बैराज के आसपास बसने वाले गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। सबसे पहले भगवानदीनपुरवा गांव में बाढ़ का पानी पहुंचा से जिससे करीब 35 परिवारों पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उन परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी। उन्होनें तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर की निरंतर निगरानी की जाए। यदि पानी बढ़ता है या लोगों की सुरक्षा पर खतरा पैदा होता है तो प्रभावित परिवारों को तत्काल बाढ़ चौकी में शिफ्ट कराया जाए।

इसके लिए व्यवस्थाएं पहले से रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने तथा जलस्तर में होने वाले बदलाव की तत्काल सूचना की जानकारी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पीछे से आने वाले पानी के डिस्चार्ज और उसके ट्रेंड में कमी आई है। इसका असर शुक्रवार शाम तक दिखाई पड़ेगा और इससे जलस्तर में कमी आ सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed