फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five people, including a female clerk of the Labour Department and a cloth merchant, committed suicide

Kanpur: श्रम विभाग की महिला क्लर्क, कपड़ा व्यापारी समेत पांच ने दी जान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं

Tue, 07 Jul 2026 11:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 07 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Five people, including a female clerk of the Labour Department and a cloth merchant, committed suicide
सुधा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर, चकेरी, गोविंदनगर, बर्रा और सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर श्रम विभाग में कार्यरत महिला क्लर्क, कपड़ा व्यापारी, डिलीवरी बॉय समेत पांच लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। कल्याणपुर के नई बस्ती बारासिरोही निवासी सुधा भारती (49) श्रम विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थीं। पति द्रवेश कुमार एक प्राइवेट कॉलेज में लैब टेक्नीशियन हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह बेटा अग्रिम और बेटी खुशी स्कूल गए थे। वह ऑफिस चले गए। दोपहर में बच्चे स्कूल से लाैटे तो कमरे में फंदे पर पत्नी का शव लटकते देखा तो सूचना दी। वह घर पहुंचे और फंदे से पत्नी को उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसी प्रकार, चकेरी के कालीबाड़ी निवासी जसवंत निषाद (29) की लालबंगला में फैशन प्लैनेट के नाम से कपड़ों की दुकान है। छोटे भाई सागर के मुताबिक जसवंत ने व्यापार के लिए बैंक से करीब 30-35 लाख रुपये लोन लिया था। आरोप है कि किस्त को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था। सोमवार दोपहर में खाना खाने के बाद कमरे में गया और फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

Kanpur: Five people, including a female clerk of the Labour Department and a cloth merchant, committed suicide
शिवओम कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार सेन पश्चिम पारा निवासी शिवओम कुशवाहा (21) का शव तीन किमी दूर ठोकहा गांव में रामगंगा नहर किनारे जामुन के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पिता राजकुमार ने बताया कि बेटा बीए फाइनल ईयर का छात्र था। आईटीआई करने के बाद वह 12 दिन से एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। पिता के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे बेटा उनसे 3560 रुपये लेकर गया था। दोपहर में गांव का एक युवक आया और बताया कि वह अपना मोबाइल गिरवी रखकर 3500 रुपये ले गया है। मंगलवार सुबह वही युवक फिर से घर आया और बोला कि शिवओम का शव पेड़ से लटक रहा है। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur: Five people, including a female clerk of the Labour Department and a cloth merchant, committed suicide
अंकित साहू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बर्रा के दामोदरनगर निवासी अंकित साहू (28) ने सोमवार देर रात पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक शादी के लिए परिजन से कह रहा था। हो सकता है कि इसी के चलते उसने ये कदम उठाया है।
 
विज्ञापन

Kanpur: Five people, including a female clerk of the Labour Department and a cloth merchant, committed suicide
साहिल गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवक ने दी जान, प्रेमिका फोन कर बोली एक बार चेहरा दिखा दो

गोविंदनगर के दबौली गांव निवासी साहिल गौतम (18) ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। साहिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पिता सुजीत कुमार के अनुसार साहिल का इलाके की एक युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती पोस्टमार्टम हाउस में परिजन को करीब 20 से ज्यादा बार फोनकर साहिल का एक बार चेहरा दिखाने के लिए कहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed