फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur first tower heater installed at Rupam intersection for pedestrians

Kanpur Tower Heater: राहगीरों के लिए रूपम चौराहे पर लगा पहला टॉवर हीटर, एक किलो एलपीजी से दो घंटे जलता है

Mon, 09 Jan 2023 12:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 09 Jan 2023 12:41 AM IST
सार

शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए रूपम चौराहे पर पहला टॉवर हीटर लगाया गया है। नगर निगम के अलाव के लिए लकड़ियां न पहुंचने पर पार्षद ने इसे लगवाया है। यह हीटर एलपीजी से चलता है और शाम छह से सुबह सात बजे तक जलता है।
 

विज्ञापन
Kanpur first tower heater installed at Rupam intersection for pedestrians
रूपम चौराहे पर शहर का पहला टॉवर हीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जबरदस्त ठंड में राहगीरों और फुटपाथ पर जीवन गुजारने वाले वाले लोगों के लिए बेकनगंज के रूपम चौराहे पर शहर का पहला टॉवर हीटर लगाया गया है। यह हीटर एलपीजी से शाम छह से सुबह सात बजे तक जलाया जाता है।

विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से अलाव के लिए नियमित लकड़ियां न पहुंचने पर नाजिरबाग वार्ड से क्षेत्रीय पार्षद हाजी सुहेल अहमद ने टॉवर हीटर लगवाया है। इससे रोजाना करीब दो से तीन हजार लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसके चारों तरफ करीब 30 से 35 लोग खड़े होकर गर्माहट ले सकते हैं।
विज्ञापन

सुहेल अहमद ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत की कि नगर निगम से अलाव के लिए नियमित लकड़ियां नहीं आ रही हैं और आती भी हैं, तो कम होती हैं। इसकी आग तीन से चार घंटे में खत्म हो जाती है। इस पर एलपीजी से चलने वाला यह टॉवर हीटर लगवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक किलो एलपीजी से दो घंटे हीटर जलता है। इससे शीतलहर में लोगों को राहत मिल रही है। अन्य जगहों पर भी इसे शुरू कराने की योजना है। अभी तक आम लोगों के लिए चौराहे पर लगने वाला यह पहला टॉवर हीटर है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed