{"_id":"6acf59a71306f2234a03d5e7","slug":"kanpur-first-batch-of-daksha-training-at-diet-concludes-emphasis-on-principals-leadership-capabilities-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डायट में ‘दक्ष’ प्रशिक्षण का पहला बैच संपन्न, प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता पर जोर, इन पर भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डायट में ‘दक्ष’ प्रशिक्षण का पहला बैच संपन्न, प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता पर जोर, इन पर भी चर्चा
Wed, 14 Oct 2026 04:00 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:00 PM IST
सार
Kanpur News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नरवल के सभागार में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ‘दक्ष’ क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम बैच बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
विज्ञापन
कानपुर डायट में दक्ष प्रशिक्षण का पहला बैच संपन्न
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नरवल के सभागार में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ‘दक्ष’ क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम बैच बुधवार को संपन्न हो गया। डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक प्रवीण कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण की नोडल प्रभारी साधना सिंह रहीं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, मानसिक तनाव कम करने और शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। साधना सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रमुखों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए शासन स्तर से तीन तरह के प्रशिक्षण तय किए गए हैं। प्राथमिक विद्यालयों के लिए ‘सक्षम’, उच्च प्राथमिक के लिए ‘समर्थ’ और माध्यमिक विद्यालयों के लिए ‘दक्ष’ प्रशिक्षण चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
सकारात्मक शैक्षिक माहौल बनाने पर दिया जोर
ओरिएंटेशन सत्र के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शिक्षक-छात्र के भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित वीडियो दिखाए गए, जिससे सकारात्मक शैक्षिक माहौल बनाने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान औरैया से संगीता सिंह, मंडलीय मनोवैज्ञानिक केंद्र से संध्या शुक्ला सहित अन्य वक्ता मौजूद रहे।