फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Firm established using forged documents siphoned off 3.71 crore in GST police files report

Kanpur: फर्जी दस्तावेजों पर बनाई फर्म, डकार गए 3.71 करोड़ की जीएसटी, सहायक आयुक्त ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 03 Apr 2026 12:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 12:53 PM IST
सार

Kanpur News: गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी आईटीसी लेकर सरकार को 3.71 करोड़ रुपये की राजस्व चोरी की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Firm established using forged documents siphoned off 3.71 crore in GST police files report
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त प्रभात कुमार चौधरी ने गोविंदनगर थाने में 3.71 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुरादाबाद के युवक ने दूसरे के मकान को अपना गोदाम दिखा पंजीकरण कराया था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मुरादाबाद निवासी अरविंद सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिंह इंटरप्राइजेज के नाम से बोगस फर्म का पंजीकरण कराया।

विज्ञापन

आवेदन में स्क्रैप आदि का काम करने की जानकारी दी। विभागीय जांच में सामने आया कि फर्म की ओर से वर्ष 2025-26 में करीब 20.41 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाई। लिखापढ़ी में इनवर्ड सप्लाई दिखाकर लगभग 3.67 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल कर ली। इस तरह 2.6 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दर्शाते हुए करीब 3.71 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर ली।

विज्ञापन

कागजों पर बड़ा गोदाम दिखाकर पंजीकरण कराया
विभाग को शक होने पर 13 जनवरी 2026 को जांच कराई गई तो घोषित पते पर दुकान बंद मिली और कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं पाई गई। संपत्ति कर रसीद में भी विसंगतियां मिलीं। फर्म मालिक अरविंद सिंह ने सीटीआई के जिस जगह को अपने नाम पर होने का दावा कर कागजों पर बड़ा गोदाम दिखाकर पंजीकरण कराया है। वह असल में किसी राकेश कुमार अरोड़ा की 80 वर्गफीट की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed