फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire loader truck caught fire at busy intersection completely engulfing the vehicle in flames

Kanpur Fire: चौराहे पर चलते लोडर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी…धू-धूकर जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sun, 04 Jan 2026 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Jan 2026 02:20 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज के तिलक चौराहे पर डीजल लोडर में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
Kanpur Fire loader truck caught fire at busy intersection completely engulfing the vehicle in flames
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के तिलक चौराहे के पास रविवार को एक लोडर अचानक आग का गोला बन गया। छोटा हाथी में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी वाहन तिलक चौराहे से गुजर रहा था। तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते डीजल से चलने वाले इस वाहन में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन

जैसे ही आग की लपटें उठीं, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। बीच चौराहे पर आग लगने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed