फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire In the Collectorganj fire a scorched woman died middle aged and young man has also died

Kanpur Fire: कलक्टरगंज अग्निकांड में झुलसी महिला ने दम तोड़ा, अधेड़ और युवक की भी हो चुकी है मौत

Tue, 03 Jun 2025 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jun 2025 01:47 PM IST
सार

Kanpur News: 13 मई को केमिकल गोदाम में धमाका होने के बाद आग लग गई थी। इसी अग्निकांड में झुलसीं लाजवंती देवी ने दिन इलाज के दौरान उर्सला में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Kanpur Fire In the Collectorganj fire a scorched woman died middle aged and young man has also died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कलक्टरगंज गल्लामंडी में हुए अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसी बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी लाजवंती देवी (52) ने 20 वें दिन इलाज के दौरान उर्सला में दम तोड़ दिया। केमिकल गोदाम में धमाके से बगल के गोदाम में काम करते समय वह चपेट में आई थीं। इससे पहले इस अग्निकांड में एक अधेड़ और युवक की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

बीते महीने 13 मई की दोपहर केमिकल गोदाम में बड़े ड्रमों से छोटे ड्रमों में थिनर पलटकर पैकिंग करने के दौरान धमाका होने के बाद आग लग गई थी। इस दौरान वहां काम कर रहे उन्नाव के जैतीपुर रामसराय निवासी कमलेश, पीएसी मोड़ सैदुल्लापुर निवासी संजय कुमार, शुक्लागंज नेहरूनगर निवासी दीपक, बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी लाजवंती, जूही निवासी ललिता देवी झुलस गए थे। पुलिस ने पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन

अग्निकांड में मृतकों की संख्या तीन हो गई
घटना के दूसरे दिन गोदाम में काम करने वाले शुक्लागंज मिश्रा कॉलोनी निवासी गयाप्रसाद का कंकाल मिला था। वहीं, करीब एक सप्ताह बाद संजय कुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कमलेश को पीजीआई रेफर कर दिया था। 66 प्रतिशत जली लाजवंती की दो दिन पहले हालत बिगड़ने लगी और सोमवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। कलक्टरगंज इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि अग्निकांड में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed