फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire Case, SPs delegation met the victims family

Kanpur Fire: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, बोला- एसआईटी के बजाए..न्यायाधीश से कराई जाए जांच

Thu, 16 Feb 2023 09:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Feb 2023 09:14 PM IST
सार

मड़ौली अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिलने सपा को 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। इस दौरान मुख्य सचेतक ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही, कहा कि मामले की जांच एसआईटी के बजाए न्यायाधीश से कराई जाए।

विज्ञापन
Kanpur Fire Case, SPs delegation met the victims family
परिवार के सदस्यों से बात करता सपा प्रतिनिधि मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर कोई चीज नहीं है। मामले की जांच एसआईजी के बजाए न्यायाधीश से करानी चाहिए। यह बातें सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने पत्रकारों से कहीं। 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को रूरा में जिंदा जलकर मरी मां और बेटी के परिवार के सदस्य शिवम व अंश से मिलना पहुंचा था।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का बुलडोजर सिर्फ  गरीबों के आशियाने पर ही चलता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा के बुलडोजर से बेसहारा गरीबों मजलूमों को ही रौंदा जा रहा है। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद बाबा के बुलडोजर अब कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार का बुलडोजर सिर्फ आम जनता के लिए
क्या सरकार के बुलडोजर आम आदमियों के लिए ही बने हैं। उन्हीं के घर गिरवाये जा सकते हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के घर गिराने के लिए बाबा का बुलडोजर शायद कमजोर पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार के सदस्यों से कहा कि अखिलेश यादव व सपा का हर कार्यकर्ता आपके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के साथ है सपा का ही कार्यकर्ता
आश्वासन दिया गया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं सपा का हर कार्यकर्ता उनके साथ है। समाजवादी पार्टी उन को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी, इसके लिए क्यों नहीं आर पार की लड़ाई लडनी पड़े। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी जाएगी।

विधानसभा में उठाया जाएगा मुद्दा
साथ ही, मामले को विधानसभा में भी पूरे जोर शोर से उठाया जाएगा। इससे पहले प्रतिनिधि मंडल ने  एएसपी घनश्याम चौरसिया से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव, विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधायक मोहम्मद हसन रूमी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed