फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire broke out in CSJM University

Kanpur: सीएसजेएम विश्वविद्यालय में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियां पहुंची

Mon, 22 May 2023 12:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 May 2023 12:55 PM IST
सार

कानपुर में सीएसजेएम विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Kanpur: Fire broke out in CSJM University
सीएसजेएम विश्वविद्यालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना पर आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो घंटे बाद तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के दौरान बीएससी नर्सिंग के छात्र परीक्षा दे रहे थे। आनन-फानन सभी को दूसरे भवनों में शिफ्ट किया गया। द्वितीय पाली की परीक्षा भी यूआईईटी भवन में होगी।

विज्ञापन


भवन में पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं, पुराने प्रश्न पत्र और वार्षिक परीक्षाओं के नए प्रश्न पत्र रखे थे। सभी आग में जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मूल्यांकन भवन के दो कमरे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


खिड़की तोड़कर घुसे दमकल कर्मी
आग लगने के बाद पूरे भवन में काला धुआं छा गया था, जिसके कारण दमकल कर्मियों को अंदर घुसने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मी ऑक्सीजन किट पहनकर अंदर घुसे तब जाकर उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के नहीं थे कोई इंतजाम
करोड़ों की बनी बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। कैंपस के अंदर धुआं उठता देख आनन-फानन में सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed