{"_id":"646b17d131ae161ae00ceae4","slug":"kanpur-fire-broke-out-in-csjm-university-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएसजेएम विश्वविद्यालय में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियां पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएसजेएम विश्वविद्यालय में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियां पहुंची
Mon, 22 May 2023 12:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 May 2023 12:55 PM IST
सार
कानपुर में सीएसजेएम विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना पर आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो घंटे बाद तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के दौरान बीएससी नर्सिंग के छात्र परीक्षा दे रहे थे। आनन-फानन सभी को दूसरे भवनों में शिफ्ट किया गया। द्वितीय पाली की परीक्षा भी यूआईईटी भवन में होगी।
विज्ञापन
भवन में पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं, पुराने प्रश्न पत्र और वार्षिक परीक्षाओं के नए प्रश्न पत्र रखे थे। सभी आग में जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मूल्यांकन भवन के दो कमरे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
खिड़की तोड़कर घुसे दमकल कर्मी
आग लगने के बाद पूरे भवन में काला धुआं छा गया था, जिसके कारण दमकल कर्मियों को अंदर घुसने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मी ऑक्सीजन किट पहनकर अंदर घुसे तब जाकर उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
आग बुझाने के नहीं थे कोई इंतजाम
करोड़ों की बनी बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। कैंपस के अंदर धुआं उठता देख आनन-फानन में सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया।