{"_id":"6886663110e2dc0200003f6d","slug":"kanpur-fire-broke-out-in-a-handloom-three-workers-were-rescued-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हैंडलूम में लगी आग, तीन कर्मियों को बचाया गया, चार दमकलों ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हैंडलूम में लगी आग, तीन कर्मियों को बचाया गया, चार दमकलों ने बुझाई आग
Sun, 27 Jul 2025 11:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:17 PM IST
सार
Kanpur News: हैंडलूम में भीषण आग लग गई। मामला कोहना थानाक्षेत्र का है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हैंडलूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहना थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात तिलकनगर चौराहे के पास हैंडलूम में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन कर्मचारियों को हैंडलूम से सुरक्षित बाहर निकाला और चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं हैंडलूम मालिक ने करीब 20 लाख का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
हैंडलूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फेथफुलगंज निवासी मोहम्मद शाहिद का वीआईपी रोड में राजीव पेट्रोल पंप के पास हैंडलूम है। शनिवार देर रात करीब 2.15 बजे हैंडलूम में आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने लपटें देखकर दमकल और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडलूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जब तक कर्नलगंज, लाटूश रोड, फजलगंज से दमकल की गाड़ियां पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। हैंडलूम में साे रहे कर्मचारी ने आग की सूचना शाहिद को दी जिस पर वह भी माैके पर पहुंच गए।
हैंडलूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि दमकल कर्मी ने हैंडलूम से उन्नाव के सफीपुर निवासी मोहम्मद वाशिल, मो. फारुक और शुक्लागंज निवासी मो. वसी को सुरक्षित बाहर निकाला। सीएफओ ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।