फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire breaks out in residential area Fire tenders stuck in traffic took 40 min to cover two kilometers

Kanpur: रिहायशी इलाके में आग…जाम में फंसी दमकल, 40 मिनट में तय की दो किमी दूरी, CFO बोले- हो सकता था बड़ा हादसा

Sun, 07 Dec 2025 10:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Dec 2025 10:26 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के गुमटी रिहायशी इलाके में झाड़ियों में लगी आग बुझाने जा रही दमकल की गाड़ी जाम के कारण दो किमी की दूरी तय करने में 40 मिनट लगा दिए। सीएफओ ने चिंता जताई कि यदि आग घर में लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।

विज्ञापन
Kanpur Fire breaks out in residential area Fire tenders stuck in traffic took 40 min to cover two kilometers
कौशलपुरी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नजीराबाद थाना क्षेत्र के गुमटी रिहायशी इलाके में आबादी के बीच एक पार्क की झाड़ियों में शनिवार दोपहर आग लग गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए फजलगंज से रवाना हुए दमकल वाहन को जाम के कारण महज दो किमी की दूरी तय करने में 40 मिनट लग गए। यदि, आग किसी प्रतिष्ठान या घर में लगी होती तो इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, इस मामले में जब दमकल मौके पर पहुंची तब तक आग पर स्थानीय लोगों ने ही काबू पा लिया।

विज्ञापन

गुमटी में पंजाबी सिंह ढाबा चार नंबर गली में घनी आबादी के बीच काफी समय से बंद पड़े पार्क में दोपहर के वक्त अचानक झाड़ियों में आग लग गई। हवा तेज चलने के कारण आग मिनटों में पूरे पार्क में फैल गई। आग मकानों तक पहुंची इससे पहले आसपास के रहन वाले लोग बाल्टियों से पानी डालने लगे। दोपहर 3:01 बजे लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो तत्काल दमकल की गाड़ी घटना स्थल के लिए निकल पड़ी।

विज्ञापन

Kanpur Fire breaks out in residential area Fire tenders stuck in traffic took 40 min to cover two kilometers
गुमटी में लगे जाम में फंसी दमकल - फोटो : amar ujala

दमकल करीब आधे घंटे तक रेंग-रेंगकर आगे बढ़ती रही
गुमटी नंबर पांच में आते ही डिवाइडर से सटे खड़े वाहनों, अतिक्रमणकारियों और सड़क किनारे लगे भंडारे के कारण लगे जाम में दमकल फंस गई। सायरन बजाती हुई दमकल करीब आधे घंटे तक रेंग-रेंगकर आगे बढ़ती रही। फायर कर्मियों ने कई बार आवाज लगाकर रास्ता साफ कराने की कोशिश की। जैसे-तैसे घटनास्थल पर 3:41 बजे पहुंची। दमकल कर्मियों को देख क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Kanpur Fire breaks out in residential area Fire tenders stuck in traffic took 40 min to cover two kilometers
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

वाहन फिर से फायर स्टेशन लौट गया
वहीं, दमकलकर्मियों ने बताया कि गुमटी पहुंचते ही कॉलर को फोन कर घटनास्थल की लोकेशन के लिए गली के मोड़ पर आने के लिए कहा गया, लेकिन उसने आग बुझने की जानकारी देते हुए आने से मना कर दिया। इस पर वाहन फिर से फायर स्टेशन लौट गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना पर दमकल को तत्काल रवाना किया गया। गुमटी नंबर पांच में लगे जाम में दमकल फंस गई। गनीमत रही कि आग झाड़ियों में लगी थी अगर किसी घर या प्रतिष्ठान में आग लगी होती] तो बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed