फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire breaks out in pan masala warehouse

Kanpur: पान मसाला गोदाम में लगी आग, करीब 30 लाख का माल जला

Sun, 07 Dec 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fire breaks out in pan masala warehouse
पान मसाला गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
रावतपुर थानाक्षेत्र के मसवानपुर धामीखेड़ा निवासी अशोक यादव की मयंक ट्रेडर्स नाम से फर्म है। वो पान मसाला कारोबारी है। घर के पास ही माल रखने के लिए गोदाम बना रखा है। अशोक ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे वह गोदाम में माल रखकर वापस घर आए। करीब नौ बजे पड़ोसियों ने गोदाम में आग लगने कि सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सूचना पुलिस को दी। रावतपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और इलाकाई लोगों की मदद से पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अशोक यादव ने बताया की आग कैसे लगी है इसकी जानकारी नहीं है। आग से करीब 30 लाख का माल जलकर राख हुआ है। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि गोदाम में आग लगी थी आग पर काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed