फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire breaks out in nagar nigam store room, furniture burnt

Kanpur: नगर निगम स्टोर रूम में लगी आग, फर्नीचर जला, कामकाज ठप

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
सार

नगर निगम मुख्यालय के स्टोर रूम में सोमवार को आग लग गई। नगर निगम कर्मियों और दमकल ने मिलकर आग बुझाई।

विज्ञापन
Kanpur: Fire breaks out in nagar nigam store room, furniture burnt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नगर निगम मुख्यालय के स्टोर रूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। फर्स्ट फ्लोर में आग लगने से ग्राउंड फ्लोर स्थित स्टोर में रखा फर्नीचर जल गया। जिससे मुख्यालय की एक बिल्डिंग में दिनभर अंधाकुप छाया रहा। दूसरी बिल्डिंग में भी कामकाज प्रभावित रहा। बताया गया कि स्टोर में लगी आग इलेक्ट्रिक पैनल तक पहुंचने से अंधाकुप हुआ।
विज्ञापन


नगर निगम मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर में केडीए की तरफ स्थित स्टोर से सुबह नौ बजे आग की लपटें उठती देख केयरटेकर सुशील निगम, पियूष, विनोद, धर्मेंद्र, विशाल सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक स्पाकिंग के साथ बिजली के तार भी जलने लगे। अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने वाले सिलिंडर से लपटों पर काबू पाने की कोशिश की, तब तक इसी स्टोर के ऊपर पहली मंजिल में जीने के पास लगा इलेक्ट्रिक पैनल भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


तुरंत बिजली काटने के बाद पानी डाला गया। 15 मिनट बाद पहुंची दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। उस समय बारामदे, पहली, दूसरी मंजिल में धुआं भर गया। तीसरी मंजिल में स्मार्ट सिटी कार्यालय की बिजली भी गुल हो गई। कई अफसर भी मौके पर पहुंचे। केयर टेकर ने बताया कि स्टोर में रखा पुराना फर्नीचर जला है। यह फर्नीचर एक साल पहले नगर आयुक्त और महापौर कार्यालय के सुंदरीकरण के दौरान निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर में रखे किसी सामान में आग लगी, जिसने बिजली के तारों को भी चपेट में ले लिया। इसी वजह से इलेक्ट्रिक पैनल के कनेक्शन भी जल गए। मरम्मत की जा रही है।- आरके पाल, मुख्य अभियंता, विद्युत यात्रिक, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed