फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire breaks out in jacket warehouse due to short circuit

Kanpur: शार्ट सर्किट से जैकेट गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 31 Dec 2025 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Dec 2025 11:37 PM IST
सार

बेकनगंज के पेचबाग स्थित गुलाब कांप्लेक्स के सामने देर रात घटना हुई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Kanpur: Fire breaks out in jacket warehouse due to short circuit
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेकनगंज में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से जैकेट गोदाम में आग लग गई, जिससे उसके अंदर रखा सारा माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कर्नलगंज के छोटे मियां का हाता निवासी मो. शमी ने पेचबाग स्थित गुलाब कांप्लेक्स के सामने गोदाम किराये पर लिया है।

विज्ञापन


पहली मंजिल पर उन्होंने जैकेट व अन्य माल रखा हुआ था। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें भड़क उठी। आसपास के लोगों ने बेकनगंज पुलिस को सूचित किया। आग बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान ने आसपास के लोगों को किनारे कराया।

विज्ञापन

Kanpur: Fire breaks out in jacket warehouse due to short circuit
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला
लाटूश रोड और कर्नलगंज फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर मतीन खान ने बताया की आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। भूतल पर भी किसी के कपड़े का गोदाम है। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed