फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur FIR not lodged after three reminders and  Four orders scam of 52 lakhs happened in lal imli mill

Kanpur: चार आदेश…तीन बार रिमाइंडर के बाद भी नहीं हुई एफआईआर, दो साल पहले हुआ था 52 लाख का घोटाला, पढ़ें मामला

Thu, 19 Jun 2025 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Jun 2025 01:00 PM IST
सार

Kanpur News: लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि अफसरों ने मिलकर लाखों रुपये का घोटाला किया है। यह भी पता चल चुका है कि आरोपी के रिश्तेदार के खाते में रकम गई थी। इसका ऑडियो भी है। इसके बाद भी अफसरों ने एफआईआर तक नहीं दर्ज कराई। सभी ने जानबूझकर वेतन में घोटाला किया है।

विज्ञापन
Kanpur FIR not lodged after three reminders and  Four orders scam of 52 lakhs happened in lal imli mill
लाल इमली मिल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में लाल इमली मिल में करीब दो साल पहले अफसरों ने मिलकर 52 लाख का घोटाला किया था। यहां के अफसरों को आरोपियों के खिलाफ चार बाद आदेश जारी करके और तीन बार रिमाइंडर भेजकर एफआईआर के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आज तक किसी पर भी एफआईआर नहीं हुई है। मामले की जांच के क्रम में आरोपियों को गुरुवार को मुंबई में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन

बीआईसी के विजिलेंस अफसर को भी बुलाया गया है। मामले में चार आरोपियों में से तीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं। केवल एक ही कार्य कर रहा है। करीब दो साल पहले हुई जांच में पता चला था कि चार अफसरों ने अपने एक रिश्तेदार के खातों में रकम भेजी थी, जो मिल का कर्मचारी नहीं था। इसके बाद बीके मौर्या, राकी सेठी, मनोज शुक्ला, विनय मिश्रा को चार्जशीट देकर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

विज्ञापन

तीन बार रिमाइंडर भी भेजे थे
विनय को छोड़कर तीन अन्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बीके मौर्या ने स्वीकार किया था कि गलती से खाते में रकम चली गई थी। प्रबंधन ने पहले बीआईसी के कमेटी हेड एसके उपाध्याय, फिर प्रशासनिक अफसर बृजेंद्र मिश्रा, वित्त विभागाध्यक्ष राकी सेठी और प्रशासनिक प्रबंधक सुनील मिश्रा को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के आदेश दिए थे, तीन बार रिमाइंडर भी भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed