फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: FIR lodged after woman alleges obscene videos and threats

Kanpur: महिला को अश्लील वीडियो भेज गैंगरेप की धमकी, कल्याणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 20 Jul 2026 10:54 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2026 10:54 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर लंबे समय से अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान करने तथा विरोध करने पर गैंगरेप की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur: FIR lodged after woman alleges obscene videos and threats
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला ने एक सिरफिरे व्यक्ति पर काफी समय से अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को बर्बाद करने तथा उनके साथ गैंगरेप कराने की धमकी दे डाली। इस मामले में डरी-सहमी पीड़िता ने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद कल्याणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित तहरीर में बताया कि आरोपी व्यक्ति काफी लंबे समय से उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस, व्हाट्सएप और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। शुरुआत में महिला ने इसे कोई अनजान नंबर समझकर और लोक-लाज के डर से पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन महिला की इस खामोशी को आरोपी ने उसकी कमजोरी समझ लिया और उसकी हरकतें दिन पर दिन बढ़ती ही गईं। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो और बेहद आपत्तिजनक व अमर्यादित संदेश भेजने शुरू कर दिए। जब महिला के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने आरोपी को फोन कर पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी, तो आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाय उन्हें सरेआम गैंगरेप की धमकी दे डाली।

विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं रुका सिरफिरा, बदलता रहा नंबर

आरोपी की इस खौफनाक धमकी से पीड़िता और उनका पूरा परिवार बुरी तरह डर गया। अपनी अस्मत और जान की सुरक्षा के लिए पीड़िता ने बीते 25 जून को सरकारी महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी इस पूरे मामले की विस्तृत शिकायत दर्ज कराई थी।

परिजनों को उम्मीद थी कि पुलिसिया कार्रवाई के डर से आरोपी अपनी हरकतों से बाज आ जाएगा, लेकिन इस सिरफिरे अपराधी पर कानून का कोई असर नहीं हुआ। हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद भी उसकी प्रताड़ना का सिलसिला लगातार जारी रहा।

वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर बदलता रहा और अलग-अलग नए नंबरों से एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज व व्हाट्सएप कॉल के जरिए महिला को अश्लील और डराने-धमकाने वाले संदेश भेजकर टॉर्चर करता रहा।

कल्याणपुर थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू

लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। इस पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने तत्काल संज्ञान लिया।

डीसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कल्याणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ सुसंगत और कड़क कानूनी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक विशेष टीम और सर्विलांस सेल को उन सभी मोबाइल नंबरों की जांच में लगा दिया गया है, जिनके जरिए महिला को अश्लील वीडियो और धमकियां भेजी जा रही थीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा और महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed