फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur  FIR filed against Mo. Sahil and his family charges imposed on him for staying in country without visa

Kanpur: मो. साहिल और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज, बिना वीजा और पासपोर्ट के देश में रहने की लगाई धाराएं

Fri, 23 May 2025 01:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 May 2025 01:31 PM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के पत्राचार के बाद उन्नाव पुलिस गुरुवार को रोहिंग्या परिवार के पास पहुंची। सीओ सिटी सोनम सिंह ने पूरे परिवार से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। झोपड़ी में तलाशी के दौरान उनके पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिले।

विज्ञापन
Kanpur  FIR filed against Mo. Sahil and his family charges imposed on him for staying in country without visa
Kanpur Rohingya Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर शाम चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मो. साहिल व उसके परिजनों के खिलाफ विदेश अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी उन्नाव ने परिवार पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार देर शाम बालूघाट चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने तहरीर दी।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनोहरनगर के गंगा कटरी में रहने वाले मो. साहिल, उसके भाई अनवर, हबीबउल्ला, असमत, पिता मो.याहियां, मां रोहिमा बेगम, बहन शेनुआरा बेगम, बहनोई जुनैद, पत्नी अजीदा, बहू नूर कायदा के खिलाफ बिना वीजा और पासपोर्ट के देश में रहने संबंधी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मो. साहिल के खिलाफ कानपुर कमिश्नरेट कोतवाली में भी एफआईआर हुई है।

विज्ञापन

रोहिंग्या परिवार से हुई पूछताछ
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के पत्राचार के बाद उन्नाव पुलिस गुरुवार को रोहिंग्या परिवार के पास पहुंची। सीओ सिटी सोनम सिंह ने पूरे परिवार से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। झोपड़ी में तलाशी के दौरान उनके पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिले।

विज्ञापन

कई मोहल्लों में बसे हैं बाहरी, नहीं हुआ सत्यापन
आठ साल से शुक्लागंज में बेझिझक रह रहे रोहिंग्या परिवार की जानकारी पुलिस और खुफिया को नहीं हुई। कानपुर में रोहिंग्या के पकड़े जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। मनोहरनगर के अलावा अन्य कई मोहल्ले हैं, जहां बाहरी लोगों बसे हैं। यहां आज तक सत्यापन नहीं हो सका है।

विज्ञापन

बीट प्रभारियों को सत्यापन कार्य करने के निर्देश
क्षेत्रीय लोगों की माने तो मनोहर नगर गंगा कटरी, आलम नगर, नबी नगर, राजीव नगर खंती में कई बाहरी आकर बसे हैं। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि गंगाघाट पुलिस चौकी के सभी बीट प्रभारियों को सत्यापन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed