फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur fertilizer shortage continues in Sarsaul block leading to large crowds of farmers and intense jostling

Kanpur: सरसौल ब्लॉक में खाद का संकट जारी, किसानों की भीड़…जमकर धक्का मुक्की, सीमित वितरण से बढ़ी परेशानी

Fri, 12 Dec 2025 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Dec 2025 11:20 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के सरसौल ब्लॉक की समितियों में एसडीएम के निर्देश पर पुलिस सुरक्षा के बीच प्रति किसान दो बोरी यूरिया का वितरण किया गया, लेकिन 500 बोरी खाद के लिए जुटी किसानों की भारी भीड़ के कारण धक्का-मुक्की और अव्यवस्था बनी रही।

विज्ञापन
Kanpur fertilizer shortage continues in Sarsaul block leading to large crowds of farmers and intense jostling
सरसौल ब्लॉक में खाद संकट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरसौल ब्लॉक की समितियों में खाद को लेकर जारी किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रेमपुर गांव में सचिव के साथ हुई मारपीट के बाद उपजिलाधिकारी नरवल ने सभी समितियों में पुलिस बल और राजस्व टीम की मौजूदगी में ही खाद वितरण कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को सरसौल ब्लॉक की पुरवामीर समिति में करीब 500 बोरी यूरिया खाद का वितरण शुरू हुआ, जहां प्रति किसान सिर्फ दो बोरी यूरिया खाद दी जा रही है।

विज्ञापन

Kanpur fertilizer shortage continues in Sarsaul block leading to large crowds of farmers and intense jostling
समिति में लगी किसानों की भीड़ - फोटो : amar ujala

लाइन में लगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे
पुलिस बल और चौकी इंचार्ज इम्तियाज अहमद की मौजूदगी के बावजूद समिति परिसर में धक्का मुक्की और मारामारी की स्थिति बनी रही। किसानों की भारी भीड़ के कारण लाइनें टूटती रहीं और व्यवस्था बार-बार बिगड़ती रही। पुरवामीर निवासी किसान गोविंद सिंह ने बताया कि कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि लाइन में लगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur fertilizer shortage continues in Sarsaul block leading to large crowds of farmers and intense jostling
खाद के लिए भटक रहे किसान - फोटो : amar ujala

एक ट्रक खाद पुरवामीर समिति में फिर मंगाई गई
मजबूरी में निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। गांव के ही किसान रोहित सिंह ने कहा कि दस बीघा से अधिक गेहूं की बुवाई की है, लेकिन दो बोरी के हिसाब से मिलने वाली खाद से खेती नहीं चल सकती। इसलिए निजी दुकानों से खरीदना ही विकल्प बचा है। यह हालात साफ दिखाते हैं कि खाद संकट अभी भी गंभीर है और किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। इस दौरान सचिव राजू सिंह ने बताया खाद की समस्या अब नहीं होगी। शुक्रवार को एक ट्रक खाद पुरवामीर समिति में फिर मंगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed