फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Female inspector suspended for beating, robbing businessman

Kanpur: कारोबारियों को पीटने, लूटने में महिला दरोगा निलंबित, गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2022 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Jun 2022 08:41 PM IST
सार

कारोबारियों ने दरोगा से गहने वापस मांगे तो 50 हजार की रिश्वत मांगी। कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी दी। सीपी के निर्देश पर एसीपी कोतवाली समेत तीन थानों का फोर्स कारोबारियों संग दरोगा के बुलाए हुए स्थान सिविल लाइंस पहुंचे, जहां महिला दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Kanpur: Female inspector suspended for beating, robbing businessman
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में महिला दरोगा भुवनेश्वरी देवी ने मुखिबिर और एक होमगार्ड के साथ मिलकर गुरुवार रात पनकी स्थित एक घर में दबिश दी। वहां मौजूद जालौन निवासी दो कारोबारियों को पकड़ा। जमकर पिटाई की और लाखों के गहने लूट ले गईं। बाद में गहने वापस करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर अफसरों ने जाल बिछा कर दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गुरुवार रात जालौन निवासी दो कारोबारी पनकी में सेक्स रैकेट संचालिका के घर पहुंचे। यहां उन्हें दो लड़कियां मुहैया कराई गईं। रैकेट से मिले चौबेपुर निवासी पुलिस के मुखिबिर राहुल शुक्ला ने इसकी जानकारी दरोगा भुवनेश्वरी देवी को दी। दोनों ने वसूली की साजिश रची और एक होमगार्ड को लेकर दबिश दी।
विज्ञापन


राहुल और भुवनेश्वरी ने मिलकर दोनों कारोबारियों को प्रताड़ित किया। उनकी सोने की चेन, अंगूठी आदि लूट ली। इसके बाद दोनों को अगवा कर मंधना स्थित एक ढाबे में ले गए। दोनों पर जमकर लाठी बरसाई। मुंह खोलने पर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर तड़के छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कारोबारियों ने दरोगा से गहने वापस मांगे तो 50 हजार की रिश्वत मांगी। कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी दी। सीपी के निर्देश पर एसीपी कोतवाली समेत तीन थानों का फोर्स कारोबारियों संग दरोगा के बुलाए हुए स्थान सिविल लाइंस पहुंचे, जहां महिला दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। 

सरकारी स्कूल का चपरासी है मुखबिर
राहुल शुक्ला बिल्हौर का रहने वाला है। वह एक सरकारी स्कूल में चपरासी है। वह कानपुर में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर का भी कारखास रहा है। राहुल शुक्ला इसी तरह की कई घटनाओं में शामिल रहा है। जानकारी के मुताबिक वह अवैध पिस्टल लगाकर चलता है। पुलिस की दबिश में भी शामिल रहता है।

सम्मान को भी लगाया दाग
महिला दरोगा भुवनेश्वरी मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली हैं। लंबे समय से वह कानपुर में तैनात हैं। वह एक बच्चे को गोद ले चुकी हैं। इस बात को लेकर वह काफी चर्चा में रही थीं। उनको रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। भुवनेश्वरी देवी वेटलिफ्टर भी रही हैं। उनकी इस हरकत ने उनके सम्मान पर बड़ा दाग लगा दिया। 

15 लाख मांगे थे, 50 हजार में हुई डील 
दरोगा ने व्यापारियों से गहने वापस करने के लिए पहले 15 लाख रुपयों की डिमांग की थी। बाद में 50 हजार रुपये में डील तय हो गई। दरोगा की तैनाती वर्तमान में एडीसीपी ईस्ट राहुल मिठास के कार्यालय में थी। व्यापारियों की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ पनकी थाने में रंगदारी, लूट, मारपीट, अपहरण, देह व्यापार अधिनियम आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

पूर्व में भी कई कारोबारियों को लगा चूकी थी चूना 
पुलिस की जांच में पता चला कि भुवनेश्वरी देवी, सेक्स रैकेट संचालिका और मुखबिर की मदद से गैरजनपदों से आने वाले व्यापारी, कारोबारियों को अपने जाल में फंसाते थे। बाद में उनसे रंगदारी वसूलते थे। बदनामी के भय से हर बार लोग उनकी मांग पूरी कर देते थे, लेकिन इस बार कारोबारियों की हिम्मत ने महिला दरोगा का खेल खत्म कर दिया। 

जैसे ही मामले की जानकारी हुई तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी दरोगा व होमगार्ड समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था

- जालौन के दो व्यापारी गुरुवार देर रात सेक्स रैकेट संचालिका के घर पहुंचे। 
- साजिश के तहत देर रात मुखबिर संग मिलकर दरोगा भुवनेश्वरी देवी ने दबिश दी। 
- व्यापारियों को पीटा, डरा धमका कर उनके लाखों के गहने लूट लिए।
- अपहरण कर ढाबे पर ले जाकर बंधकर बना कर फिर पीटा ।
- छोड़ने के बाद गहने वापस करने के लिए मांगी 15 लाख की रंगदारी ।
- व्यापारियों ने अधिकारियों से की शिकायत तब हुआ खेल का भंडाफोड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed