फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Female employee cried bitterly in Daman court, increased nine sections in fake salt case from clone company

कानपुर: दमन की कोर्ट में फूट-फूटकर रोई महिला कर्मचारी, क्लोन कंपनी से नकली सॉल्ट मामलें में नौ धाराएं बढ़ाईं

Sun, 04 Jul 2021 04:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Jul 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Female employee cried bitterly in Daman court, increased nine sections in fake salt case from clone company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दमन की फार्मा कंपनी को नकली सॉल्ट सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने दमन की कोर्ट में पूरा ठीकरा मुख्य आरोपी और कंपनी के मालिक अजय गुप्ता पर फोड़ा है। खुद पर लगे आरोपों को नकार दिया। उधर, महिला आरोपी कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगीं। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। दमन पुलिस ने तीन दिन पहले कृष्णा टॉवर स्थित फार्मा कंपनी के नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें पंकज शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, ओमपाल, आकांक्षा, प्राची, करिश्मा, जिशान और तुफैल शामिल थे। दमन पुलिस शनिवार को इन सभी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दमन पहुंची।
विज्ञापन


यहां स्पेशल कोर्ट में सभी को पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों से कई सवाल पूछे। जिसमें आरोपियों का कहना था कि वो कंपनी में केवल कर्मचारी हैं। नकली सॉल्ट सप्लाई करने संबंधी कोई भी जानकारी उनको नहीं है। मगर जब कोर्ट ने ये पूछा कि कंपनियों में तुम सभी अधिकारी हो और हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस पर वो जवाब नहीं दे सके। उनका बस इतना कहना था कि उनको नहीं पता कि मालिक ने किन दस्तावेजों पर उनसे दस्तखत कराए। ये बात बेहद चौंकाने वाली थी। कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला आरोपियों ने कोर्ट में रोते हुए कहा कि वो बेकसूर हैं। वो कंपनी में केवल नौकरी करती थीं। जिसकी उनको तनख्वाह मिलती थी।

क्लोन कंपनी से नकली सॉल्ट किया था सप्लाई, नौ धाराएं बढ़ाईं
मुख्य आरोपी अजय कुमार गुप्ता की यूरो एशिया बायो केमिकल प्रालि. नाम की फार्मा कंपनी है। पुलिस की जांच में पता चला कि अजय ने इसी नाम की क्लोन कंपनी बनाई थी। जिसमें कर्मचारियों को अधिकारी बनाया। इस नाम की कई कंपनियां बनाई गईं थीं। इन्हीं के जरिए नकली सॉल्ट सप्लाई किया गया।

दमन पुलिस के सब इंस्पेक्टर हीरल पटेल ने बताया कि एफआईआर में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार उनका इस्तेमाल करने, कीमती वस्तु के लिए फर्जीवाड़ा करने, साजिश रचना, और दफा 34 समेत 9 और गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं। सूत्रों के मुताबिक अजय के खिलाफ कुछ साक्ष्य जुटाने के बाकी हैं। इसलिए अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। जल्द ही दमन पुलिस सुबूत जुटा कानपुर आ सकती है। तब अजय की गिरफ्तारी होगी। हालांकि अभी अजय फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed