फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fed up of blackmailing, girlfriend killed farmer with lover, dead body was found in the field

कानपुर: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने प्रेमी संग की थी किसान की हत्या, खेत में मिला था शव

Sat, 07 Aug 2021 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Aug 2021 04:41 PM IST
सार

पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। मटियारा गांव निवासी विजय मिश्रा उर्फ बब्बू (62) की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी गांव से करीब चार किमी दूर स्थित हाजीपुर गांव के रहने वाले दिव्यांग कौशल किशोर से की थी।

विज्ञापन
Kanpur: Fed up of blackmailing, girlfriend killed farmer with lover, dead body was found in the field
हत्यारोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिधनू हाजीपुर गांव के बाहर खेत में सो रहे बुजुर्ग किसान विजय मिश्रा की नृशंस हत्या गांव में ही रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। प्रेमी जोड़े को पूर्व में आपत्तिजनक हालत में देख कर बुजुर्ग ने इसका फायदा उठा कर युवती को ब्लैकमेल कर शोषण करना शुरू कर दिया था। इसी से तंग आकर युवती ने प्रेमी के साथ बुजुर्ग की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


मंगलवार रात मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। मटियारा गांव निवासी विजय मिश्रा उर्फ बब्बू (62) की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी गांव से करीब चार किमी दूर स्थित हाजीपुर गांव के रहने वाले दिव्यांग कौशल किशोर से की थी। कौशल किशोर के माता पिता का देहांत होने के बाद उनकी करीब 18 बीघे खेती की देखरेख की जिम्मेदारी विजय मिश्रा उठाने लगे। वह अक्सर खेतों की देखरेख के लिए वहीं सोते थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह उनका रक्तरंजित शव खेत में पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि बुजुर्ग अपनी बेटी की ससुराल के पीछे ही रहने वाली पूजा दीक्षित (28) का कई महीनों से शोषण कर रहा था। इसी से तंग आकर युवती ने अपने प्रेमी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सोनू राजपूत के साथ मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो हत्या का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी के साथ गई थी बुजुर्ग से मिलने, मौका पाते ही कर दी हत्या
हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग आए दिन युवती को मिलने के लिए खेत में बुलाता था। इससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी को आपबीती बता कर बुजुर्ग की हत्या की साजिश रची। मंगलवार की रात पूजा सोनू के साथ विजय से मिलने पहुंची। सोनू अंधेरे का फायदा उठाकर खेत में छिप गया।

बुजुर्ग जब पूजा से जोर जबरदस्ती करने लगा तो सोनू ने उसके सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह अचेत हो गया। पूजा ने अपने पास छिपा कर रखी चाकू सोनू को दे दी। सोनू ने उसी चाकू से बुजुर्ग का गला रेत दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से लाठी बरामद कर ली। चाकू पांडु नदी में फेंकी थी, जिसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

गांव की दो महिलाओं से हुई पूछताछ में पुलिस को मिला था सुराग
हत्या के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की तो बुजुर्ग किसान के आशिक मिजाज होने का पता चला। बुजुर्ग के काफी नजदीक रहीं कुछ महिलाओं से पुलिस ने पूछताछ की तो गांव की पूजा दीक्षित का प्रकरण प्रकाश में आया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की सीडीआर खंगाली तो घटना के दिन पूजा की किसान से छह बार बातचीत की पुष्टि हुई थी।

पुलिस ने पूजा व सोनू की खोज शुरू की तो मालूम हुआ कि हत्या के बाद से दोनों गांव से गायब हैं। इस पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस को पता चला कि करीब डेढ़ साल पहले भी बुजुर्ग का गांव की एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बुजुर्ग के साथ खरीदी थी चाकू, उसी से कर दिया कत्ल
मंगलवार को विजय की हत्या से पहले पूजा उसी के साथ मझावन की बाजार गई थी। यहां उसने चाकू खरीदा था। विजय मिश्रा के टोकने पर सब्जी काटने के लिए ले जाने की बात कह कर बात टाल दी थी। इसी चाकू से रात को बुजुर्ग का कत्ल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed