फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur farmer suicide BJP leader accused of grabbing land along with lawyer in name of settling dispute

किसान सुसाइड केस: होटल में बुलाया और सौंपा था चेक, रजिस्ट्री कराने के बाद छीने; पत्नी और बेटियों का छलका दर्द

Sun, 10 Sep 2023 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

कानपुर के अहिरवां स्थित 6.29 करोड़ रुपये की जमीन (साढ़े छह बीघा) हड़पे जाने से आहत चकेरी गांव निवासी किसान बाबू सिंह यादव (52) ने शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी। किसान ने सुसाइड नोट में भाजपा नेता पर विवाद निपटाने के नाम पर वकील के साथ मिल जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
kanpur farmer suicide BJP leader accused of grabbing land along with lawyer in name of settling dispute
kanpur farmer suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी में किसान बाबू सिंह यादव के खुदकुशी के मामले में भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नेता ने भरोसे का कत्ल किया है। बाबू सिंह को जमीन नानी से मिली थी। एक रिश्तेदार के दखल के बाद मामला कोर्ट चला गया। भाजपा नेता ने मामला का निस्तारण कराने का भरोसा देकर एक वकील के साथ मिलकर उनकी जमीन हड़प ली।
विज्ञापन


मृतक पत्नी बिटान ने बताया कि उनके पति की नानी ऊषा देवी का कोई वारिस नहीं था। उन्होंने अहिरवां स्थित 10 बीघे जमीन की वसीयत बाबू सिंह के नाम कर दी थी। ननिहाल पक्ष के एक रिश्तेदार नरेंद्र सिंह ने भी इसी जमीन पर अपना दावा ठोंक कर इसे विवादित कर दिया। जमीन का यह मामला कोर्ट पहुंचा और सालों तक लंबित रहा। 
विज्ञापन


वर्ष 2017 में चकेरी के तकिया झनाका निवासी उनकी ही बिरादरी के एक युवक ने बताया कि वह जिस भाजपा नेता की गाड़ी चलाता है, उनकी ऊपर तक पहुंच है। जमीन को बाबू सिंह के नाम कराने में वे मदद कर सकते हैं। बिटान के मुताबिक पति ज्यादा पढ़े-लिखे न होने के कारण ज्यादा कानूनी दांवपेंच नहीं समझते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2018 को भाजपा नेता ने 6.29 करोड़ में 6.5 बीघा जमीन का एग्रीमेंट करवा लिया और बदले में सिर्फ सात लाख रुपये दिए। आरोप है बीते पांच वर्षों में बाबू सिंह की अनभिज्ञता में भाजपा नेता ने एक वकील (उसे भी 10 बिस्वा जमीन देने का आरोप), अपने चालक व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर जमीन पहले बाबू सिंह के नाम चढ़वाई। इसके बाद 18 मार्च को धोखाधड़ी करके जमीन का बैनामा एक अन्य व अधिवक्ता के नाम करवा दिया।

होटल में बुलाया चेक सौंपा, रजिस्ट्री कराने के बाद छीन लिए
पत्नी बिटाना व बेटियों रूबी, काजल ने बताया कि नेता व उसके चालक ने उनके पूरे परिवार को 18 मार्च 2023 को कचहरी के पास स्थित एक होटल में बुलवाया। शिवम सिंह चौहान की चेक बुक से 18 मार्च व 25 मार्च के चार चेक 6.29 करोड़ के दिए। चेक बेटियों के हाथ में सौंपे तो छोटी बेटी काजल ने तीन चेक के फोटो खींच लिए। 
 

आरोप है कि इसके बाद नेता मां, बेटियों को होटल में ही छोड़कर बाबू सिंह को जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस ले गया। वहां रजिस्ट्री करवाने के बाद बाहर आते वक्त तीनों चेक छीन लिए।

ऑनलाइन चेक करने पर हुई धोखाधड़ी की जानकारी
मृतक के भतीजे धर्मेंद्र ने बताया कि नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन चाचा बाबू सिंह के नाम करवा ली थी, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं होने दी। एक दिन ऑनलाइन खतौनी चेक करने के दौरान जमीन दो लोगों के नाम पर चढ़ी होने की जानकारी हुई। जब इसकी शिकायत लेकर बाबू सिंह भाजपा नेता के पास पहुंचे तो उसने यह कहकर चलता कर दिया कि मेरा नाम चढ़ा हो तो बताओ। 

आरोप है कि हत्या करने की धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद बाबू सिंह ने 30 मई 2023 को जैन के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल कर दिया था।

 

जमीन बेचकर बेटियों को पढ़ाने, शादी करने की पाले थे उम्मीद
बाबू सिंह के भतीजे धर्मेंद्र ने बताया कि चाचा की सिर्फ दो बेटियां हैं। उन्होंने सोचा था कि अहिरवां की छह बीघे जमीन को बेचकर उससे मिलने वाली रकम से बेटियों को पढ़ाकर लिखाकर शादी कर देंगे। शेष रुपये से कहीं खेत खरीदेंगे और उसमें ही खेती, किसानी करके पत्नी के साथ जीवन काट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed