फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Farmer stabbed to death at JK Cancer Hospital bloodied body found in bushes investigation begins

Kanpur: जेके कैंसर अस्पताल में चाकू से गोदकर किसान की हत्या, झाड़ियों में मिला लहूलुहान शव, जांच शुरू

Sun, 19 Oct 2025 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Oct 2025 02:42 PM IST
सार

Kanpur News: स्वरूप नगर में जेके कैंसर हॉस्पिटल परिसर की झाड़ियों में बुजुर्ग किसान का चाकुओं से गोदा हुआ शव मिला। वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए कानपुर आए थे। एसीपी ने बताया कि पुलिस पल्सर सवार संदिग्ध सहित अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Farmer stabbed to death at JK Cancer Hospital bloodied body found in bushes investigation begins
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में जेके कैंसर हॉस्पिटल के परिसर में औरैया के अधेड़ की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। छोटी दीपावली के दिन अधेड़ का लहूलुहान शव झाड़ियों में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

विज्ञापन

जिला औरैया के थाना सहार के बहादुरपुर निवासी राजकुमार सिंह राजावत (55) खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी अनीता देवी, बेटी नम्रता और बेटा विशाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि अनीता देवी को करीब छह महीने से चेस्ट में इंफेक्शन था जिसका इलाज गोल चौराहा स्थित चेस्ट हॉस्पिटल में चल रहा था। बताया कि एक माह पहले पति राजकुमार सिंह राजावत ने पत्नी अनीता को चेस्ट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था।

विज्ञापन

झाड़ियों के बीच मिला रक्तरंजित शव
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात पति ने पत्नी से खाना खाकर आने की बात कहकर निकले थे। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो पत्नी ने उन्हें कॉल की। लेकिन किसी ने फोन रिसीव कर जल्द आने की बात कही। इस पर पत्नी निश्चित हो गई। शनिवार की सुबह परिजनों ने स्वरूप नगर थाने में राजकुमार की गुमशुदा की दर्ज कराई। रविवार सुबह जेके कैंसर अस्पताल परिसर में उगी झाड़ियों के बीच किसान राजकुमार सिंह राजावत का रक्तरंजित शव पड़ा मिला।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने प्रथम राष्ट्रीय बताया कि चाकू से गोदकर हत्या की गई है। मामले में फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि घटना से एक दिन पहले राजकुमार रावतपुर से कल्याणपुर जाते समय एक पल्सर सवार के पीछे बैठे नजर आए हैं। वह व्यक्ति कौन है इन सब बिंदु पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed