फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Farmer commits suicide after crop failure

Kanpur: फसल डूबी तो फंदा लगा किसान ने दी जान, बेटे का शव लटका देख बेसुध हुई मां

Wed, 24 Dec 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Dec 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Farmer commits suicide after crop failure
शुभम सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सचेंडी में फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। हीरा सिंह का पुरवा गांव निवासी शुभम सिंह (23) अपनी मां संतोषी और छोटे भाई निखिल के साथ रहता था। वर्ष 2003 में पिता ज्ञान सिंह की मौत के बाद से वह खेती के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मौसेरे भाई शिवम ने बताया कि शुभम एयरफोर्स की तैयारी कर रहा था। दो बार एयरफोर्स की परीक्षा दे चुका था।

विज्ञापन


एसएससी जीडी की भर्ती में लंबाई कम होने के कारण उसका चयन नहीं हो पाया। वहीं, इस बार खेतों में पानी भरने से गेहूं की फसल खराब हो गई थी। इससे वह काफी परेशान था। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात खेतों की रखवाली कर घर आया था जिसके बाद बरामदे में मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। काई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed