फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fake stamps and tickets were sold openly in the court

कानपुर: कचहरी में खुलेआम बेचते थे जाली स्टांप और टिकट, प्रयागराज में सिविल कोर्ट के बाहर भी बिकते थे

Sun, 17 Jan 2021 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Jan 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fake stamps and tickets were sold openly in the court
दो दिन पहले पुलिस ने फर्जी स्टांप और टिकट बिक्री करने वालों को दबोचा था - फोटो : amar ujala
कानपुर में जाली स्टांप और नकली नोटरी टिकट बेचने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। जेल भेजे गए वेंडर कानपुर में कचहरी और प्रयागराज में सिविल कोर्ट के बाहर जाली स्टांप और टिकट बेचते थे। जांच अधिकारी ने शनिवार को दोनों स्थानों की तस्दीक कर ली है। इनके के परिजनों व पांच-छह करीबियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने एक टीम प्रयागराज गई थी। पता चला कि स्टांप वेंडर रंजीत कुमार सिविल कोर्ट के बाहर दुकान लगाकर जाली स्टांप व नकली टिकट बेचता था। पते का सत्यापन करने के लिए पुलिस की टीम उसके प्रयागराज स्थित घर पर पहुंची।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ भी की। इधर कर्नलगंज निवासी आरोपी मोहम्मद शीजान के बारे में पता चला कि वह कचहरी में जाली स्टांप व नकली टिकट बेचता था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाकर कई संदिग्ध नंबर चिह्नित किए हैं। इसमें से चार पांच नंबर कथित वकीलों के हैं। जानकारी के मुताबिक संपत्ति विवाद संबंधी मामले यही वकील लाते थे और आरोपियों से जाली स्टांप व नकली टिकट लेकर फर्जीवाड़ा करते थे। पुलिस की रडार पर ये सभी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खातों में कई बड़े ट्रांजेक्शन मिले
पुलिस को आरोपियों के छह खाते मिले हैं। इन खातों का विवरण खंगाला गया तो इसमें से कई बड़े ट्रांजेक्शन मिले हैं। अलग-अलग राज्यों से पैसे जमा करने के साथ भेजे गए। इन सभी के बारे में पुलिस विस्तार से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed