फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: fake inspector arrested for conducting fake interviews under the pretense of promising government jobs

Kanpur: सरकारी नौकरी का झांसा दे फर्जी इंटरव्यू कराने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2026 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Feb 2026 10:20 PM IST
सार

अनवरगंज पुलिस ने आरोपी को वर्दी में गिरफ्तार किया। बर्खास्त दरोगा और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Kanpur: fake inspector arrested for conducting fake interviews under the pretense of promising government jobs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनवरगंज पुलिस ने सरकारी नौकरी का फर्जी इंटरव्यू और पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर पोस्टिंग कराने वाले उन्नाव निवासी फर्जी दरोगा संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे वर्दी में नकली पिस्टल, कारतूस, होलस्टर के साथ पकड़ा था। उसकी आई-10 कार में लखनऊ के संयुक्त आयुक्त आयकर की फर्जी नंबर प्लेट और पुलिस विभाग के कई नकली दस्तावेज मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के उन्नाव से बर्खास्त हुए दरोगा और अन्य आरोपी के साथ मिलकर लोगों से ठगी करने की जानकारी हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक कुछ दिनों से अनवरगंज क्षेत्र में एक दरोगा के बारे में सूचना आ रही थी। वह स्वयं की जान पहचान इनकम टैक्स, सीबीआई और पुलिस विभाग में होने बात कह रहा था। उसने कुछ युवकों से रुपये लेकर नौकरी दिलाने का आश्वासन भी दिया था। अनवरगंज इंस्पेक्टर अशोक दुबे, एसएसआई इकबाल हैदर नकवी ने उन्नाव के संजय कुमार सिंह को कालपी रोड से गिरफ्तार किया। उसकी आई-10 कार में लखनऊ के संयुक्त आयुक्त आयकर की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी जबकि वह खुद पुलिस की वर्दी पहने हुए था। उसके कमर में होलस्टर और नकली पिस्टल व आठ कारतूस मिले। काफी संख्या में नकली आईकार्ड भी बरामद हुए।
विज्ञापन


उन्नाव के बर्खास्त दरोगा का नाम लिया
आरोपी संजय कुमार सिंह ने उन्नाव के बर्खास्त दरोगा दुर्गेश कुमार सविता और विजय सिंह चौहान का नाम लिया। उसने बताया कि उन्नाव, लखनऊ, कानपुर में नौकरी लगाने के नाम पर कुछ युवकों से रुपये लिए गए हैं। आरोपियों की सेटिंग पुलिस विभाग में भी थी। कई जानकार थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हैं। आरोपी ने पूछताछ में जानकरी दी है कि वह लोग थाने और चौकियों में ट्रांसफर पोस्टिंग का कार्य भी कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कॉलेज और होटलों में इंटरव्यू कराए
एसएसआई इकबाल हैदर नकवी ने बताया कि आरोपियों के साथ अन्य लोग भी हो सकते हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। आरोपी सरकारी कॉलेज और होटलों के कमरों को किराये पर लेकर वहां इंटरव्यू और ऑनलाइन परीक्षाएं कराते थे। परीक्षा की गंभीरता को दिखाने के लिए कई बार फर्जी फ्लाइंग स्क्वॉड और नकली मजिस्ट्रेट को भी बुलाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed